ग्राम कालधड़ में 2 दिवसीय राम सत्ता का आयोजन संपन्न - Aaj Tak News

Breaking

आज तक 24x7 वेब न्यूज़ व्यूअर से अनुरोध करता है कि आप अपने सुझाव हम तक जरूर भेजें.. ताकि आने वाले समय मे हम आपकी मदद से और भी बेहतर कार्य कर सकें... साथ ही यदि आपको लेख अच्छा लगे तो इसे औरों तक भी पहुंचाए.. प्रकाशन हेतु ख़बरें, विज्ञप्ति मोबाइल- 9406763885 पर व्हाट्सएप्प करें....भारत के समस्‍त प्रदेशों में स्‍टेट ब्‍यूरों, संभाग ब्‍यूरों , जिला ब्‍यूरों, तहसील ब्‍यूरों और ग्राम स्तर पर संवाददाता की आवश्यकता है


ग्राम कालधड़ में 2 दिवसीय राम सत्ता का आयोजन संपन्न


हरदा  से  संजय नामदेव की रिपोर्ट -

खिरकिया। कालधड़ ग्राम में रामसत्ता समिति द्वारा इंद्र देवता को रिझाने एवं मनाने के उद्देश्य से दो दिवसीय पुरुष एवं महिलाओं की रामसत्ता का आयोजन हनुमानजी मंदिर में किया गया। कोविड नियमानुसार जिसमें ग्राम से बाहर के मंडलो को अलग अलग समय देकर आमंत्रित किया गया 48 घण्टे निरावाध आयोजन जारी रहा। साथ ही कल रविवार को समता संस्कार पाठशाला कालधड़ के बच्चों से रूबरू होने राजनांदगांव से राजेन्द्र भंसाली,बाबई से आशा गोलछा, अमित गोलछा भाजपा नगर महामंत्री, शीतल गोलछा जलगाँव से राजकुमारी दर्डा,संदेश नाहर चारुवा एवं खिरकिया से वीरमाता सुषमा समदड़िया, पाठशाला शिक्षक अशीष समदड़िया शिक्षिका रत्ना समदड़िया आदि सभी का भी ग्रासवासियो ने अभिनंदन किया। बच्चो को इस तरह सामायिक की साधना के ज्ञानार्जन करते देख बाहर से आए अतिथियों का मन हर्षित हो उठा। भंसाली ने कहां में शोभाग्यशाली हु जो मुझे यहां आने का सुअवसर प्राप्त हुआ। राजेन्द्र भंसाली राजनांदगांव ने पाठशाला में अध्ययन रत बच्चों के लिये 2100 रुपए, आशा गोलछा बाबई 1100 तथा राम सत्ता समिति में भंसाली ने 3100,कामलचंद समदड़िया ने 1100,संदेश नाहर ने 500 रुपये तथा राजकुमारी दर्डा जलगाँव ने प्रभावना का लाभ लिया। इस अवसर के ग्राम के दुर्गाप्रसाद मुछाला, ओम छलोत्रे, पृथ्वी सोलंकी,सोहागसिंग पंवार,ओम मुछाला, तोताराम मुकाती,नारायण छलोत्रे, नटवर सिसोदिया,सुशील भायरे,अखलेश पवार,आशीष भायरे,राहुल मुकाती,राजू सोलंकी,आत्माराम मुकाती,कालू गौर आदि उपस्थिति थे साथ ही मित्र मंडल कालधड़ की अमूल्य सेवाए रही।