स्थापना दिवस व राष्ट्रीय विद्यार्थी दिवस के सुअवसर पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद इकाई गाडरवारा द्वारा विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन - Aaj Tak News

Breaking

आज तक 24x7 वेब न्यूज़ व्यूअर से अनुरोध करता है कि आप अपने सुझाव हम तक जरूर भेजें.. ताकि आने वाले समय मे हम आपकी मदद से और भी बेहतर कार्य कर सकें... साथ ही यदि आपको लेख अच्छा लगे तो इसे औरों तक भी पहुंचाए.. प्रकाशन हेतु ख़बरें, विज्ञप्ति मोबाइल- 9406763885 पर व्हाट्सएप्प करें....भारत के समस्‍त प्रदेशों में स्‍टेट ब्‍यूरों, संभाग ब्‍यूरों , जिला ब्‍यूरों, तहसील ब्‍यूरों और ग्राम स्तर पर संवाददाता की आवश्यकता है


स्थापना दिवस व राष्ट्रीय विद्यार्थी दिवस के सुअवसर पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद इकाई गाडरवारा द्वारा विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन


नरसिंहपुर से पंडित अंकित शुक्ला कि रिपोर्ट -

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद का मनाया स्थापना दिवस लगातार पूरे देश में अपनी एक रचनात्मक बोधात्मक और सकारात्मक ,विचार प्रदान करने में सबसे आगे ज्ञान, शील और एकता के मंत्र के साथ युवाओं को संस्कारित करते :- दुनिया के सबसे बड़े छात्र संगठन ''अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद'' (ABVP) के 73 वें स्थापना दिवस व राष्ट्रीय विद्यार्थी दिवस के सुअवसर पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद इकाई गाडरवारा द्वारा विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया नगरमंत्री अनुभव सिंह जी द्वारा बताया गया कि गाडरवारा इकाई द्वारा

(1.)महाविद्यालय प्रांगण में वृक्षारोपण

(2.)स्वच्छता अभियान चलाकर,

(3.)राठी तिराहा पर स्वामी विवेकानन्द जी की मूर्ति पर माल्यार्पण कर ,

(4.) शहर के मुख्य स्थलों पर मास्क वितरण व कोरोना से जनजागरूकता अभियान चला,

(5.) सेवा बस्तियों में बच्चों को शैक्षणिक सामग्री उपहार देकर,

(6. ) टीकाकरण केंद्रों पर सेवा कर,

(7.) रक्तदान व रक्तवीरों का सम्मान कर ,

(8.) स्थानीय पुलिस थाने, नगरपालिका व शासकीय अस्पताल में सुरक्षाकर्मियों, स्वक्छ्ता कर्मियों डॉक्टर्स व स्वास्थ्य कर्मियों को कोरोना काल में अपनी सेवा सजगता हेतु स्मृति चिन्ह व पुष्पवर्षा से स्वागत कर

(9.)भारतमाता की आरती आदि कार्यक्रमों आयोजन कर स्थापना दिवस मनाया गया, कार्यक्रम में नगरमन्त्री प्रांतकार्यकरिणी सदस्य अनुभव कौरव , प्रान्त कार्यकरिणी सदस्य स्तुति सोनी, पूर्व जिला संयोजक सचिन जी सेन, आदर्श कौरव नगर सहमंत्री शिवम ढिमोले, सोनू मेहरा, नगर खेल प्रमुख आर्यन दुबे, महाविद्यालय मंत्री यश गुर्जर, प्रभात कौरव, रानी मेहरा, राम मेहरा,अक्षय डहरिया,आकाश श्रीवास सौरभ श्रीवास, यशवंत गुर्जर , गौरव गुर्जर प्रभात,रचित, मोहित ठाकुर हिमांशु मेहरा, व अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे