छीपाबड़ टीआई सुनील यादव ने 6 रेत के डंपरो पर लगाया नियम विरुद्ध जुर्माना, - Aaj Tak News

Breaking

आज तक 24x7 वेब न्यूज़ व्यूअर से अनुरोध करता है कि आप अपने सुझाव हम तक जरूर भेजें.. ताकि आने वाले समय मे हम आपकी मदद से और भी बेहतर कार्य कर सकें... साथ ही यदि आपको लेख अच्छा लगे तो इसे औरों तक भी पहुंचाए.. प्रकाशन हेतु ख़बरें, विज्ञप्ति मोबाइल- 9406763885 पर व्हाट्सएप्प करें....भारत के समस्‍त प्रदेशों में स्‍टेट ब्‍यूरों, संभाग ब्‍यूरों , जिला ब्‍यूरों, तहसील ब्‍यूरों और ग्राम स्तर पर संवाददाता की आवश्यकता है


छीपाबड़ टीआई सुनील यादव ने 6 रेत के डंपरो पर लगाया नियम विरुद्ध जुर्माना,



छीपाबड़ टीआई सुनील यादव ने 6 रेत के डंपरो पर लगाया नियम विरुद्ध जुर्माना, वसूल लिए 60,000 रुपए, टीआई की कार्रवाई पर उठ रहे सवाल, टीआई ने नहीं किया पत्रकारों का फोन रिसीव


खिरकिया संजय नामदेव। हरदा जिले के छीपाबड़ थाना अंतर्गत अजीबो गरीब मामला सामने आया छीपाबड़ टीआई सुनील यादव द्वारा 6 ओवरलोड डम्फारो कार्रवाई की गई इस संबंध में बाकायदा प्रेस नोट जारी भी किया गया और प्रेस नोट में बताया कि पुलिस अधीक्षक मनीष कुमार अग्रवालएवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गजेंद्र सिंह वर्द्धमान एसडीओपी राजेश सुल्या जी के मार्गदर्शन में वरिष्ठ अधिकारियों के द्वारा ओवरलोड रेत के परिवहन करने वाले वाहनों पर कार्रवाई के निर्देश के पालन में डंफर क्रमांक RJ40J0980 डंफर क्रमांक MP09HJ9799, डंफर क्रमांक MP09HH0527, डंफर क्रमांक MP09HG7170, डंफर क्रमांक MP47H0331 डांफर क्रमांक MP04HE4996, पर चलानी कार्रवाई करते हुए शमन शुल्क ₹60.000 प्राप्त किया गया उक्त कार्रवाई में थाना प्रभारी सुनील यादव उपनिरीक्षक मांगीलाल ठाकरे मनोज रघुवंशी बिजेंद्र प्रधान आरक्षक सुनील बघेल की अहम भूमिका रही।


पुलिस की कार्रवाई पर उठे सवाल बिना नपती के ठोक दिया जुर्माना


दिन मंगलवार को छीपाबड़ पुलिस द्वारा डम्फरो कार्रवाई तो की है लेकिन सवाल ये उठता है की 6 डम्फरो पर कार्रवाई करते हुए ₹60000 वसूले गए हैं यह किस नियम के अंतर्गत रुपए वसूले गए हैं क्या सभी छह डंपर एक साइज के थे और सभी 6 डंपरो में एक सामान्य रेत भरी हुई थी अगर ओवरलोड थे तो कितना कितना टन माल ज्यादा था।

ना कोई फ्लैट कांटा करवाया ना ही डम्फरो की नपती करवाई गई टी आई सुनील यादव ने अपने ही नियम से प्रत्येक डम्फरो ओवरलोड बता कर जुर्माना ठोक दिया। जब इन सभी सवालों की पुष्टि करने के लिए टीआई सुनील यादव को बार बार कॉल किया गया तो कहीं बार तो फोन रिसीव नहीं हुआ और कहीं बार फोन बंद आ रहा था।


क्या कहते हैं उच्च अधिकारी

मैं जानकारी लेकर आपको बताता हूं। अगर पत्रकारो का का फोन रिसीव नहीं किया है तो उन्हें पत्रकारों का फोन रिसीव करना चाहिए

मनीष कुमार अग्रवाल पुलिस अधीक्षक हरदा


मुझे जानकारी नहीं है आप एसपी से पूछो मुझे थाने की कार्रवाई की जानकारी नहीं है मुझे तो मालूम ही नहीं कि क्या हुआ है क्योंकि कार्रवाई का डाटा थाना और एसपी के पास होता है अगर जानकारी नहीं देते हैं तो आप दोबारा उन्हीं से पूछो, अगर पत्रकारों का फोन रिसीव नहीं कर रहे हैं तो उन्हें फोन रिसीव करना चाहिए

नर्मदापुरम संभाग आईजी जे एस कुशवाह, होशंगाबाद।