अन्नोत्सव का कार्यक्रम 7 अगस्त को - Aaj Tak News

Breaking

आज तक 24x7 वेब न्यूज़ व्यूअर से अनुरोध करता है कि आप अपने सुझाव हम तक जरूर भेजें.. ताकि आने वाले समय मे हम आपकी मदद से और भी बेहतर कार्य कर सकें... साथ ही यदि आपको लेख अच्छा लगे तो इसे औरों तक भी पहुंचाए.. प्रकाशन हेतु ख़बरें, विज्ञप्ति मोबाइल- 9406763885 पर व्हाट्सएप्प करें....भारत के समस्‍त प्रदेशों में स्‍टेट ब्‍यूरों, संभाग ब्‍यूरों , जिला ब्‍यूरों, तहसील ब्‍यूरों और ग्राम स्तर पर संवाददाता की आवश्यकता है


अन्नोत्सव का कार्यक्रम 7 अगस्त को


900 से अधिक राशन दुकानों पर 4 लाख से अधिक हितग्राहियों को होगा राशन वितरण

जनप्रतिनिधियों, क्राइसिस मैनेजमेंट सदस्यों की उपस्थिति में आयोजित होगा अन्नोत्सव

सागर 28 जुलाई 2021

मध्य प्रदेश शासन के निर्देश पर 7 अगस्त को अन्नोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया जाना है। जिसमें 900 से अधिक राशन दुकानों पर 4 लाख से अधिक हितग्राहियों को  राशन वितरण किया जायेगा  ।

कलेक्टर श्री दीपक सिंह ने समस्त अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि राशन दुकानों पर 31  जुलाई तक दुकानों की साफ सफाई , रंग रोगन , अनाज का रखरखाव , बोर्ड बैनर का प्रदर्शन सुनिश्चित करें । , दुकान पर बैनर स्टैंडिंग लगना है , ३-४ तारीख तक दुकान में राशन एवं झोला पहुंचना  सुनिश्चित कराए ।

कलेक्टर श्री सिंह ने निर्देश दिए कि शासन के निर्देशानुसार अन्य उत्सव के अवसर पर प्रत्येक दुकान पर मुख्य अतिथि की उपस्थिति सुनिश्चित की जाए। प्रत्येक दुकान पर 50 हितग्राहियों की सूची तैयार करें  जिन्हें झोला वितरण किया जाना है।

कलेक्टर श्री सिंह ने निर्देश दिए कि अन्य उत्सव मैं अन्य वितरण समारोह हेतु सतर्कता समिति एवं क्राइसिस मैनेजमेंट समिति सदस्यों की उपस्थिति भी सुनिश्चित की जावे।

उन्होंने कहा कि अन्नोत्सव के दौरान प्रत्येक दुकान पर कोविड-19 प्रोटोकॉल के साथ  सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएं ।

कलेक्टर श्री सिंह ने कहा कि अन्नोत्सव के दौरान मुख्यमंत्री एवं प्रधानमंत्री   के लाइव प्रसारण हेतु दुकान पर टीवी की व्यवस्था भी सुनिश्चित करें।

उन्होंने कहा कि इसके साथ ही मोबाइल  पर प्रसारण हेतु वेबकास्ट  की लिंक शेयर की जाए।

सभी दुकान पर छोटा टेंट ,दरी ,माइक ,टीवी की व्यवस्था की जाए। मुख्यमंत्री का संदेश  7 अगस्त को दुकान पर पढ़कर सुनाया जाएगा।

जिला खाद्य अधिकारी श्री आरके वाईकर ने बताया कि जिले में 7 अगस्त को 937 राशन दुकानों पर चार लाख से अधिक हितग्राहियों को राशन वितरण किया जाएगा