दतिया।
दतिया कलेक्टर ने मास्क जागरूकता अभियान में फिर सक्रियता दिखाते हुए आज शाम शहर के सभी प्रमुख स्थलों का जायजा लिया। खासबात यह रही कि इस बार कलेक्टर संजय कुमार आम आदमी की भेष में निकले कोई चार पहिया नही,उन्होंने कलेक्टर बंगले से शुरू आत करतेहुए राजगढ़ चौराहा,टॉउन हाल ,बड़ा बाजार किला चौक सभी जगहों का जायजा लिया एवं खुद मास्क को लेकर वीडियो ग्राफी कर पूरे बाजार की रिकॉर्डिंग भी की।उनके साथ इस दौरान तहसीलदार नीतेश भार्गव ओर स्टेनो श्रीनाथ पटेरिया भी रहे।कलेक्टर ने कहा कि चूंकि अभी केस नही निकल रहे है जिससे लोग फिर से लापरवाही करने लगे है। मास्क नही लगा रहे है।अब मास्क न लगाने पर चालान 100 के बजाय 500 किया जाएगा।

