हरदा से संजय नामदेव की रिपोर्ट -
खिरकिया ।अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के 73 वे स्थापना दिवस पर बड़े ही धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान नगर अध्यक्ष उत्तम राजपूत ने बताया कि दुनिया के सबसे बड़े छात्र संघ अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् के स्थापना दिवस 09 जुलाई को हर साल भारत में राष्ट्रीय विद्यार्थी दिवस के रूप में मनाया जाता है अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद एक भारतीय छात्र संगठन हैं। जिसका उद्देश्य छात्र हित व राष्ट्र हित है। विद्यार्थी परिषद का नारा है – ज्ञान, शील और एकता। विश्व का सबसे बड़ा छात्र संगठन अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् विगत 71वर्षो से राष्ट्रहित व विद्यार्थी हित में सदैव अपना योगदान देता आया है। इसके साथ ही समय-समय पर राष्ट्र की युवा पीढ़ी को राष्ट्रहित में सजग रखकर देश के प्रति अपने दायित्वों का बोध भी कराता आया है। सर्वप्रथम स्वामी विवेकानंद जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण की कोरोना महामारी में निरंतर अपनी सेवा देने वाले नगर पालिका के सफाई कर्मियों का श्रीफल, गुलदस्ते देकर सम्मान समारोह किया गया एवं दिन-रात अपनी सेवा देने वाले पुलिस कर्मियों का भी सम्मान किया गया। विष्णु राजोरिया महाविद्यालय में कार्यकर्ता द्वारा पौधारोपण किया गया। साथ ही कॉलेज स्टाफ को स्थापना दिवस की बधाई दी। कार्यक्रम में नगर अध्यक्ष उत्तम राजपूत, नगर मंत्री मौसम जोशी, नगर उपाध्यक्ष, विकास राजपूत, नगर सह मंत्री, शुभम बोरसे,अंशुल जोशी, प्रमुख अभिषेक राजपूत, ऋषि सोनी, राजा मालाकार, पवन बिश्नोई, कपिल राजपूत, निखिल कैथवास, शिवम श्रीवास, पंकज गजरिया, अभय , विवेक अंशुल आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे


