खिरकिया । छीपाबड़ में गुरुवार को 100 रुपए के नकली नोट दुकानों पर चलाते दो युवकों को दुकानदारो ने पकडा गया गया। दुकानदारों ने दोनों युवकों को पकड़ पहले धुनाई की, बाद उन्हें पुलिस के हवाले कर दिया। पकड़ाएं दोनों युवक अय्यूब और अबरार हरदा के मानपुरा के रहने वाले है। दाेनों युवकों के पास 100-100 रुपए के चार नकली नोट मिले। छीपाबड़ पुलिस ने दोनों युवकों को थाने ले गई है। युवकों के पास नकली नोट कहा से आएं। जिसके लिए पूछताछ की जा रही है। दोनों को हरदा में एसपी मनीष अग्रवाल के पास भी ले गए थे।
होटलो पर दिए सौ सौ के नोट,, नकली नोट देकर लेते थे असली नोट
दोनों युवकों ने चाय और पान की अलग-अलग दुकान पर 10-10 रुपए का सामान खरीदा। दुकानदार को युवकों ने 100-100 रुपए के नोट दिए और 90 रुपए वापस लेकर एक होटल पर पहुंचे। होटल पर भी वैसा ही किया। दुकानदार ने नोट हाथ में लेते ही कुछ उसे शक हुआ। नोट को अच्छे से देखा तो नकली दिखा। दुकानदार ने दोनों युवकों को पकड़ लिया और चिल्लाने लगा। आवाज सुन पड़ोसी दुकानदार व पब्लिक की भीड़ लग गई। लोगों ने उनकी धुनाई की और पुलिस को सूचना दी पुलिस ने मौके से दोनों आरोपी को छीपाबड़ थाने ले गई।
पुलिस ने रखा दोनों आरोपीयों को 5 दिन की रिमांड पर
छीपाबड़ थाना टीआई सुनील यादव द्वारा नकली नोट के संबंध में पूछताछ की जा रही है । उनके खिलाफ अपराधिक प्रकरण दर्ज कर नोट के बारे में जानकारी निकाली जा रही है। दिन शुक्रवार को दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश कर पुलिस द्वारा न्यायालय से आरोपीगण की 5 दिन की रिमांड मांगी गई है और न्यायालय द्वारा 5 दिनों के लिए दोनों आरोपीगणों को पुलिस को पूछताछ के लिए रिमांड पर सौपे गए हैं।

