कीचड़ में उतरे समाजसेवी ने दिलाया निदान का भरोसा - Aaj Tak News

Breaking

आज तक 24x7 वेब न्यूज़ व्यूअर से अनुरोध करता है कि आप अपने सुझाव हम तक जरूर भेजें.. ताकि आने वाले समय मे हम आपकी मदद से और भी बेहतर कार्य कर सकें... साथ ही यदि आपको लेख अच्छा लगे तो इसे औरों तक भी पहुंचाए.. प्रकाशन हेतु ख़बरें, विज्ञप्ति मोबाइल- 9406763885 पर व्हाट्सएप्प करें....भारत के समस्‍त प्रदेशों में स्‍टेट ब्‍यूरों, संभाग ब्‍यूरों , जिला ब्‍यूरों, तहसील ब्‍यूरों और ग्राम स्तर पर संवाददाता की आवश्यकता है


कीचड़ में उतरे समाजसेवी ने दिलाया निदान का भरोसा



आत्मसंतुष्टि मिशन के संरक्षक व आम आदमी पार्टी के विधानसभा 154 प्रभारी राजवर्धन सिंह राजू ने हरपालपुर कस्बे में गंदे नाले में तब्दील सड़क पर लगाई जनचौपाल


हरदोई। जनपद के प्रख्यात समाजसेवी एवं मिशन आत्मसंतुष्टि के संरक्षक राजवर्धन सिंह राजू भइया बुधवार को कीचड़ में उतर गए। उन्होंने वहीं जनचौपाल लगाकर लोगों की समस्याएं सुनीं और लोगों को उसका निदान कराने का भरोसा दिया। इस दौरान कीचड़ में खड़े होकर ही उन्होंने स्थानीय नागरिकों से संवाद किया। स्थानीय नागरिकों गंदे नाले में तब्दील हो चुकी सड़क के लिए जनप्रतिनिधियों को जमकर कोसा। इस पर समाजसेवी राजवर्धन सिंह ने समस्या को हर स्तर पर उठाकर उसे दूर कराने को संघर्ष करने का भरोसा दिया।

गौरतलब है कि विधानसभा सवायजपुर के हरपालपुर कस्बे में डॉ. पवन वाली गली में घुटनों तक कीचड़ भरा है। इसी गली से होकर आसपास दर्जनों गांवों के नागरिकों का अक्सर आना-जाना होता है। स्थानीय नागरिक अपनी जान पर खेलकर यहां से गुजरते हैं। इसी गली से बुधवार को जनपद के प्रख्यात समाजसेवी और मिशन आत्मसंतुष्टि के संरक्षक राजवर्धन सिंह राजू भइया गुजर रहे थे। उनका काफिला आगे बढ़ ही रहा था कि उन्होंने चालक को रुकने का इशारा किया। गाड़ी रुकते ही वह सड़क पर घुटनों तक भरे कीचड़ में उतर गए। इसके बाद उन्होंने गंदे नाले में तब्दील हो चुकी सड़क पर खड़े होकर लोगों से संवाद किया। इस दौरान स्थानीय नागरिकों ने अपने जनप्रतिनिधियों के खिलाफ जमकर भड़ास निकाली। लोगों का कहना था कि करीब दो दर्जन से अधिक गांवों के लोगों को इसी गंदे नाले से होकर आने-जाने को मजबूर होना पड़ता है। इसके लिए सांसद जयप्रकाश रावत और स्थानीय विधायक माधवेन्द्र सिंह रानू से भी गुहार लगाई गई, पर किसी ने इसका निदान निकालने की ओर ध्यान नहीं दिया। इस पर समाजसेवी राजवर्धन सिंह ने समस्या का निदान निकालने का भरोसा दिया। उन्होंने कहा कि गंदे नाले में तब्दील हो चुकी सड़क को दुरुस्त कराने के लिए वह हर स्तर पर संघर्ष करेंगे। समाजसेवी ने स्थानीय नागरिकों को अपना व्यक्तिगत मोबाइल नम्बर देकर उनसे निरंतर संपर्क में रहने को कहा। राजवर्धन सिंह राजू भइया के आश्वासन के बाद लोगों को समस्या के समाधान निकलने की उम्मीद दिख रही है।