खंडवा से राजेश कुमार सावनेर रिपोर्ट -
खालवा ब्लाक के काला आम खुर्द ग्राम से इलाज के लिए जिला अस्पताल साले व पत्नी के साथ आए रविशंकर लोबंसी की मौत हो गई जिला अस्पताल की नई व पुरानी बिल्डिंग के बीच पत्नी शव को लेकर 1 घंटे तक बैठी रही वह कभी अपने भाई से कहती जरा नब्ज चेक करो तो कभी खुद हिलाकर देखती रही कि कुछ हलचल हो जाए इस सारे घटनाक्रम के दौरान कई डॉक्टर वहां से गुजरे पर किसी ने देखने की जहमत नहीं उठाई ऐसे में पत्नी ने खुद ही फैसला कर लिया कि अब यह दुनिया से विदा हो गए हैं अब शव को ले जाने की जद्दोजहद में जुटे कोई एजेंट आ गया उसने कहा गाड़ी बुला देता हूं पर रुपए ज्यादा होने पर सौदा नहीं पट़ पाया तमाशबीन ढेर हो गए पर कोई मदद करने वाला नहीं आया आखिरकार जिस ऑटो सें हॉस्पिटल लाए थे उसी को बुलाकर उससे विनती कि वह का शव ले जा पाए यह दर्द बयां करती तस्वीर खंडवा जिला अस्पताल तथा मृत रवि शंकर के शव की है


