अंकुर योजना के तहत शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में हुआ वृक्षारोपण - Aaj Tak News

Breaking

आज तक 24x7 वेब न्यूज़ व्यूअर से अनुरोध करता है कि आप अपने सुझाव हम तक जरूर भेजें.. ताकि आने वाले समय मे हम आपकी मदद से और भी बेहतर कार्य कर सकें... साथ ही यदि आपको लेख अच्छा लगे तो इसे औरों तक भी पहुंचाए.. प्रकाशन हेतु ख़बरें, विज्ञप्ति मोबाइल- 9406763885 पर व्हाट्सएप्प करें....भारत के समस्‍त प्रदेशों में स्‍टेट ब्‍यूरों, संभाग ब्‍यूरों , जिला ब्‍यूरों, तहसील ब्‍यूरों और ग्राम स्तर पर संवाददाता की आवश्यकता है


अंकुर योजना के तहत शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में हुआ वृक्षारोपण


सागर से पीयूष जैन की रिपोर्ट -

_

भविष्य की आवश्यकता के लिए वृक्ष अत्यंत आवश्यक

-डॉक्टर तिवारी

_

भविष्य की आवश्यकता के लिए वृक्ष अत्यंत आवश्यक है। उक्त विचार डॉक्टर तिवारी ने अंकुर योजना के तहत शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में वृक्षारोपण करते हुए व्यक्त किए। अंकुर योजना के तहत वायुदूत ऐप के माध्यम से फोटो अपलोड कराई गई।

अखिल विश्व गायत्री परिवार सागर के प्रमुख प्रबंध ट्रस्टी डॉ0 अनिल तिवारी ने बताया कि दिनाँक 02 जुलाई 2021 को स्वर्गीय श्री रजनीकांत गुप्ता मऊरानीपुर (उ0 प्र0 ) की पुण्य तिथि में उनके छोटे भाई श्री मनोज कुमार गुप्ता ( भिवंडी मुम्बई ) ने मध्य प्रदेश शासन के द्वारा प्रारंभ की गई अंकुर योजना के तहत शा0 हा0 सेकेंडरी स्कूल हिलगन, सागर में 51 फलदार व छायादार वृक्षों जैसे आम, अमरूद, आंवला, नीबू, जामुन, पीपल, बरगद, नीम, अशोक, कदम्ब, गुलमोहर आदि का पौधारोपण मां भगवती महिला मण्डल की बहिनों श्रीमती रेखा गुप्ता, श्रीमती भारती साहू, श्रीमती जानकी साहू, श्रीमती गायत्री गुप्ता व श्री मनीष नेमा व पूरन लाल साहू के विशेष सहयोग से किया गया।

शा0 हा0 सेकेंडरी स्कूल हिलगन के प्राचार्य श्री एन0 आर0 चौधरी, श्री राममिलन मिश्रा, श्रीमती नीति अवस्थी, श्री अमोल अहिरवार, श्री अरविंद गोस्वामी, श्री संदीप राजपूत, श्री अमित गेरा , एवं ग्राम सरपंच श्री देवेन्द्र सिंह ठाकुर ने वृक्षारोपण की पूर्व व्यवस्था की एवं हिलगन ग्राम में 500 पौधों का रोपण व उनके संरक्षण का संकल्प लिया।

प्राचार्य श्री एन0 आर0 चौधरी ने संबोधित करते हुए कहा कि यदि दुनिया की बात करें, तो 1 इंसान के लिए 422 पेड़ बचे है. लेकिन अगर भारत की बात करें,तो 1 हिंदुस्तानी के लिए सिर्फ 28 पेड़ बचे हैं. अतः सभी लोग इस बरसात में कम से कम एक पेड़ अवश्य लगाएं, स्वयं जगें और लोगों को जगाएं, सब मिलकर ही पर्यावरण बचाएं।

संस्था के वरिष्ठ शिक्षक श्री राम मिलन मिश्रा ने कहा कि गायत्री परिवार के द्वारा आज आयोजित किया गया यह व्रत वृक्षारोपण अंकुर योजना के तहत वायुदूत एप पर फोटो लेकर अपलोड की गई और आने वाले 3 माह बाद भी पौधे के समक्ष फोटो लेकर अपलोड की जाएंगी।

वृक्षारोपण प्रभारी डॉ0 अनिल खरे व जिला समन्वयक श्री आर0 एल0 शुक्ला ने सभी शहर वासियों से अपने जन्मदिन, विवाह दिवस व अन्य शुभ अवसरों पर वृक्षारोपण कर व अपने परिचितों को भी प्रेरित करके गायत्री परिवार के वृक्षगंगा अभियान के अंतर्गत अपने आस पास की सुरक्षित जगह में वृक्षारोपण करके सम्पूर्ण विश्व को प्रकृति के असंतुलन से पैदा हुए संकट से बचाने के लिए अपना योगदान देने की अपील की वृक्षरोपण हेतु मो0 नं0, 94256 55871, 62661 93822, पर संपर्क कर सकते हैं।