जिला कलेक्टर ने स्मार्ट सिटी के प्रगतिरत निर्माण कार्यों का मौके पर जाकर किया निरीक्षण ,दिए आवश्यक दिशा निर्देश _ - Aaj Tak News

Breaking

आज तक 24x7 वेब न्यूज़ व्यूअर से अनुरोध करता है कि आप अपने सुझाव हम तक जरूर भेजें.. ताकि आने वाले समय मे हम आपकी मदद से और भी बेहतर कार्य कर सकें... साथ ही यदि आपको लेख अच्छा लगे तो इसे औरों तक भी पहुंचाए.. प्रकाशन हेतु ख़बरें, विज्ञप्ति मोबाइल- 9406763885 पर व्हाट्सएप्प करें....भारत के समस्‍त प्रदेशों में स्‍टेट ब्‍यूरों, संभाग ब्‍यूरों , जिला ब्‍यूरों, तहसील ब्‍यूरों और ग्राम स्तर पर संवाददाता की आवश्यकता है


जिला कलेक्टर ने स्मार्ट सिटी के प्रगतिरत निर्माण कार्यों का मौके पर जाकर किया निरीक्षण ,दिए आवश्यक दिशा निर्देश _


 सागर से पीयूष जैन की रिपोर्ट - 

इंटीग्रेटेड स्पोर्ट कॉम्प्लेक्स का निर्माण राष्ट्रीय -अंतरराष्ट्रीय मानकों अनुसार करें -कलेक्टर श्री दीपक सिंह

 _

कलेक्टर श्री दीपक सिंह ने सागर स्मार्ट सिटी के तत्वाधान में चल रहे निर्माण कार्यों का मौके पर जाकर निरीक्षण किया एवं आवश्यक दिशा निर्देश दिए।


कलेक्टर श्री सिंह ने सर्वप्रथम इंटीग्रेटेड स्पोर्ट कॉम्प्लेकस अंतर्गत सिटी स्टेडियम के प्रगतिरत निर्माण कार्यों का निरीक्षण कर यहां बनाए जा रहे क्रिकेट मैदान के साथ ही इंडोर गेम्स एवं अन्य एक्टिविटीज हेतु बिल्डिंग की विस्तार से जानकारी ली। खेल परिसर मैदान में एथेलेटिक ट्रैक के समानांतर वॉक-वे का निर्माण, मैदान की बाउंड्रीवॉल के पास प्लांटेशन प्रारंभ कराने के निर्देश दिये। खेलों के लिए राष्ट्रीय -अंतरराष्ट्रीय  मानकों अनुसार मैदानों आदि का निर्माण करें। लाखा बंजारा झील में मोंगा बधान निर्माण आदि का जायजा लिया। इसके साथ ही ग्रेविटी बार के पास स्टार्म वॉटर एण्ड ड्रेनेज़ सिस्टम अंतर्गत नाला निर्माण, राजघाट रोड पर बस स्टैण्ड हेतु प्रस्तावित भूमि, ओल्ड आरटीओ परिसर में बनाए जा रहे इन्क्यूवेशन सेंटर बिल्डिंग, ओल्ड आरटीओ कैम्पस डेवलपमेंट एवं कामकाजी महिला छात्रावास आदि का स्थल निरीक्षण कर ड्राइंग डिजाइन की विस्तार से समीक्षा की।


निरीक्षण के दौरान निगमायुक्त सह कार्यकारी निदेशक श्री आर पी अहिरवार, स्मार्ट सिटी सीईओ श्री राहुल सिंह राजपूत, कार्यपालन यंत्री श्री अभिषेक सिंह राजपूत, असिस्टेंट प्लानर श्री प्रवीण चौरसिया, एई श्री पुष्पेन्द्र द्विवेदी, एई श्री राजबाबू सिंह, एसई श्री गुल्शन देशमुख, एसई श्री कौशलेन्द्र तोमर, एसई श्री प्रवेश राठौर, पीएमसी टीम लीडर श्री संजय केड़िया, पीएमसी एक्सपर्टस एवं प्रोजेक्ट्स संबंधी निर्माण एजेंसी के अधिकारी आदि उपस्थित रहे।