
सम्वाददाता, संजय नामदेव
हरदा। डॉक्टर्स दिवस के अवसर पर ग्राम कालधड़ में तीसरी वार महा वेक्सीन अभियान के अंतर्गत डॉक्टरों द्वारा कोरोना काल मे दी गई अमूल्य सेवाओ हेतु ग्राम कालधड़ वासियों द्वारा एक कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में वी एम ओ डॉक्टर आर के विश्वकर्मा विशेष अतिथि जनपद अध्यक्ष जगदीश सोलंकी मंडल अध्यक्ष गोलू राजपूत जनपद सी ओ मुकाती जी कार्यकारी थाना प्रभारी मनीष चौधरी चोकी प्रभारी संदीप जाट दीक्षित टिकाकरण प्रभारी पटवारी निकिता मीणा सचिव रंगलाल धारे आदि मंचासीन उपस्थित थे।जगदीश सोलंकी ने कहा कि यहां बर्ष 2015 में विनयमुनिजी एवं मधुरमुनिजी म सा का 4 माह का चातुर्मास होने से यहाँ की भूमि पावन हो गई यहाँ आने से अलग ही ऊर्जा का संचार होता है।गोलू राजपूत ने कहा के किसी भी कार्य के लिए में सदैव त्तपर रहूंगा। सी ओ मुकाती ने कहा कि लोगो की ऊर्जा देखकर कार्य करने का मन करता है। विनय राजपूत ने कहा कि मैं ग्रामवासियो की एकरूपता एवं संगठन से प्रभावित हूँ। डॉक्टर विश्कर्मा ने कहाँ की गाँव की जनता की जाग्रुपता सराहनीय है तीसरी वार वेक्सीनेशन केम्प लगने पर भी भारी उत्साह देखा गया ग्राम वासियो से निवेदन किया गया कि आपकी प्रेरणा अन्य गाँवो मे आपके परिचित,इष्ट मित्रो सगे संबंधियों आदि को भी वेक्सीन लगवाने हेतु प्रेरणा करे क्योंकि ग्राम कालधड़ लगभग सम्पूर्ण वैक्सीन युक्त ग्राम की ओर अग्रसित है। इस अवसर पर गयाप्रसाद छलोत्रे गुलाबसिंह पवार हरेराम सातनकार दुर्गाप्रसाद मुछाला सुमित छलोत्रे सुशील भायरे संतोष मुकाती दयाराम मुक़ाति पवन पाटिल अखिलेश राजपूत राहल मुकाती रितेश छलोत्रे अशीष समदड़िया भूमिका समदड़िया अमम समदड़िया आदि के द्वारा अतिथियों का अभिनन्दन किया गया।