सतना से मनीष गर्ग की रिपोर्ट -
आज सतना बेला एनएच 75 टमस नदी ब्रिज का लोकार्पण किया। यह सतना संसदीय क्षेत्र के लिए बड़ी उपलब्धि है।
सतना-बदखर मार्ग से बेला बायपास रोड तथा माधवगढ़ टमस नदी पर पुल का बहुप्रतीक्षित निर्माण कार्य आज पूर्ण हुआ। इससे परिवहन सुगम तथा सुलभ होगा। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी एवं राष्ट्रीय राजमार्ग मंत्री श्री नितिन गडकरी जी के नेतृत्व में सतना संसदीय क्षेत्र में सड़कों का जाल बिछे यह मेरा प्रयास है। आगामी समय में सतना में बहुप्रतीक्षित फ्लाईओवर का निर्माण कार्य पूर्ण होगा हम तेज गति से स्मार्ट सिटी सतना की ओर बढ़ रहे हैं।



