अमित वर्मा की रिपोर्ट -
भोपाल -नरसिंगपुर। 2 जुलाई को संभाग स्तरीय आदान निरीक्षण दल में डॉ. इंदिरा त्रिपाठी अनुविभागीय कृषि अधिकारी पाटन जिला जबलपुर, डॉ. आर.एन. पटेल सहायक मिट्टी परीक्षण अधिकारी नरसिंहपुर, श्री श्रीकांत यादव यादव पाटन जिला जबलपुर, श्री आर.एन. त्रिपाठी गोटेगांव, श्री व्ही पी.दुबे ,श्रीमति उषा पचौरी द्वारा मेसर्स विनीता कृषि केन्द्र इमलिया का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। विक्रेता द्वारा बगैर वैध लायसेंस के बीज भण्डारण एवं विक्रय किया जाना पाया गया। विक्रेता के विरूद्ध पुलिस प्राथमिकी दर्ज करने की कार्यवाही की गई।
कीटनाशक विक्रय बगैर प्रिसिपल सर्टिफिकेट के भण्डारण एवं विक्रय पाया गया जिसकी बिक्री प्रतिबंधित कर कारण बताओं नोटिस वरिष्ठ कृषि विस्तार अधिकारी गोटेगांव द्वारा जारी किया गया।
उर्वरक का विक्रय पीओएस मशीन द्वारा किया जा रहा है, किंतु क्रेता को पीओएस पर्ची नहीं दी जा रही है, तत्संबंध में विक्रेता मेसर्स साहू कृषि केन्द्र इमलिया को वरिष्ठ कृषि विस्तार अधिकारी गोटेगांव द्वारा नोटिस जारी की गई। निरीक्षण की सूचना देने एवं दुकान खुली रखने हेतु निर्देशित किये जाने के बाद दुकान बंद किए जाने के कारण मेसर्स साहू कृषि केन्द्र इमलिया को वरिष्ठ कृषि विस्तार अधिकारी गोटेगांव द्वारा सील किया गया एवं नोटिस चस्पा् किया गया।@ मध्य प्रदेश से

