सागर के विकास में बजट कभी भी बाधा नहीं बनेगा -मंत्री श्री भूपेंद्र सिंह - Aaj Tak News

Breaking

आज तक 24x7 वेब न्यूज़ व्यूअर से अनुरोध करता है कि आप अपने सुझाव हम तक जरूर भेजें.. ताकि आने वाले समय मे हम आपकी मदद से और भी बेहतर कार्य कर सकें... साथ ही यदि आपको लेख अच्छा लगे तो इसे औरों तक भी पहुंचाए.. प्रकाशन हेतु ख़बरें, विज्ञप्ति मोबाइल- 9406763885 पर व्हाट्सएप्प करें....भारत के समस्‍त प्रदेशों में स्‍टेट ब्‍यूरों, संभाग ब्‍यूरों , जिला ब्‍यूरों, तहसील ब्‍यूरों और ग्राम स्तर पर संवाददाता की आवश्यकता है


सागर के विकास में बजट कभी भी बाधा नहीं बनेगा -मंत्री श्री भूपेंद्र सिंह

सागर से पीयूष जैन की रिपोर्ट -

सागर ने विकास के रास्ते भारत के नक्शे पर बनाई अपनी पहचान अपनी रचनात्मक भूमिका से कराएँ सागर का विकास सागर में विकास का पहिया निरंतर घूम रहा है-सांसद श्री सिंह


सागर का इन्क्यूबेशन सेंटर युवाओं के लिए लाइफ लाइन का काम करेगा -विधायक श्री जैन

_

सागर के विकास में कभी भी बजट की बाधा आड़े नहीं आएगा। सागर स्मार्ट सिटी ने विकास के रास्ते से भारत के नक्शे पर अपनी पहचान स्थापित की है। उक्त विचार मध्यप्रदेश शासन के नगरीय विकास एवं आवास मंत्री श्री भूपेंद्र सिंह ठाकुर ने रविवार को स्मार्ट सिटी मिशन के अंतर्गत संजय ड्राइव रोड के निर्माण कार्य का शिलान्यास एवं स्पार्क इन्क्यूबेशन सेंटर की वेबसाइट के लोकार्पण कार्यक्रम के दौरान व्यक्त किए।

इस अवसर पर सागर सांसद श्री राजबहादुर सिंह ठाकुर ,विधायक श्री शैलेंद्र जैन, श्री प्रदीप पाठक ,श्री शैलेश केशरवानी, श्री श्याम तिवारी ,श्री नवीन भट्ट ,श्री लक्ष्मण सिंह, श्री वीरेंद्र पाठक ,श्री विनय मिश्रा ,कलेक्टर श्री दीपक सिंह ,नगर निगम कमिश्नर श्री आरपी अहिरवार, स्मार्ट सिटी के सीईओ श्री राहुल सिंह राजपूत ,श्री रजत गुप्ता, डॉ प्रणयकमल खरे सहित गणमान्य नागरिक सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे ।




स्मार्ट सिटी मिशन के अंतर्गत तिली अस्पताल रोड स्थित चैतन्य अस्पताल से कनेरा देव चौराहे तक आठ करोड़ 75 लाख की लागत से बनने वाली रोड के भूमि पूजन के अवसर पर मध्य शासन के नगरीय विकास मंत्री श्री भूपेंद्र सिंह ठाकुर ने कहा कि सागर के संपूर्ण विकास के लिए बजट कभी वाधा नहीं बनेगा, और इसी विकास के माध्यम से सागर की स्मार्ट सिटी ने भारत के नक्शे पर अपनी पहचान स्थापित की है और यह पहचान हमेशा कायम रहे इसके लिए हम सभी को रचनात्मक भूमिका से कार्य करते हुए सागर का संपूर्ण विकास करना होगा ।

मंत्री श्री ठाकुर ने कहा कि पिछले वर्षों से सागर में विकास की दिशा में जो निरंतर कार्य किए जा रहे हैं उसी से सागर का नाम देश में स्थापित हो रहा है ।

उन्होंने कहा कि सागर की स्मार्ट सिटी में विगत दिनों जो अपना स्थान बनाया है वह अभूतपूर्व है और हमें इंदौर वासियों की तर्ज पर अपना सागर प्रथम स्थान पर लाना होगा।

उन्होंने कहा कि इंदौर वासियों का अब जो स्वभाव बन गया है कि, प्रत्येक स्पर्धा में नंबर वन पर रहे इसी प्रकार हम सागर वासियों को संकल्प लेना होगा कि हम भी हमेशा नंबर वन पर रहे ।

उन्होंने कहा कि आने वाले समय में चकरा घाट से बस स्टैंड तक एक नया एलिवेटेड कॉरिडोर बनकर तैयार होगा जिससे हमें ट्रैफिक की समस्या से निजात मिलेगी उन्होंने कहा कि इसका शीघ्र ही मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा भूमि पूजन कराया जायेगा।




मंत्री श्री ठाकुर ने सागर लाखा बंजारा झील की सुंदरीकरण की बात करते हुए कहा कि यह मध्यप्रदेश शासन की महत्वाकांक्षी योजना है और इसमें हमें जल्दबाजी में कोई निर्णय नहीं लेना है क्योंकि जो भी कंपनी इस कार्य को कर रही है उसके लिए 18 माह का समय दिया गया था और 18 माह में 3 माह से अधिक कोरोना काल में चले गए हमें रचनात्मक सोच रखते हुए सागर लाखा बंजारा झील सुंदरीकरण की दिशा में कार्य करना होगा उन्होंने कहा कि यह लाखा बंजारा झील से सागर वासियों की भावनाएं जुड़ी हुई है।

मंत्री श्री ठाकुर ने कहा कि जब से मैं मध्यप्रदेश शासन में नगरीय विकास मंत्री बना हूँ तब से मैं सागर का कर्ज चुकाने के लिए हर संभव कोशिश कर रहा हूँ और मैं यह विकास तब तक करता रहूंगा जब तक मेरा कर्ज सागर का संपूर्ण विकास करके पूर्ण नहीं होता। उन्होंने कहा कि शीघ्र ही आने वाले समय में नया सागर देखने को मिलेगा।




इस अवसर पर सांसद श्री राजबहादुर सिंह ठाकुर ने कहा कि सागर में विगत वर्षों से जो विकास का पहिया तेज गति से घूम रहा है जिससे हमारा सागर शहर निरंतर विकास कर रहा है इसे हमें निरंतर जारी रखने के लिए प्रयास करते रहना होगे। उन्होंने कहा कि इस रोड के बन जाने से सागर की एक तिहाई आबादी को ट्रैफिक से निजात मिलेगी और आसानी से बस स्टैंड, तिली अस्पताल, मेडिकल पहुँचा जा सकेगा।




उन्होंने कहा कि सागर के विकास में एक नई कड़ी और जुड़ रही है जो कि वर्षों पुरानी थी उन्होंने कहा कि सागर की सैकड़ों डेरिया विस्थापित की जा रही हैं जिससे हमें ट्रैफिक एवं आवागमन में आसानी होगी ।




सागर विधायक श्री शैलेंद्र जैन ने कहा कि सागर की विकास की गाथा में आज जो नया अध्याय जुड़ने जा रहा है यह रोड एक लाइफ़ लाइन का काम करेगा।

उन्होंने मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि आज मुख्यमंत्री श्री चौहान के माध्यम से ही सागर स्मार्ट सिटी में शामिल हुआ है और हम सागर का निरंतर विकास कर पा रहे हैं ।

उन्होंने कहा कि सागर के विकास का संकल्प जो लिया है उसको हम शीघ्र ही मध्य प्रदेश शासन के नगरीय विकास मंत्री श्री भूपेंद्र सिंह ठाकुर के माध्यम से पूर्ण करेंगे।

उन्होंने कहा कि सागर में ग्रीन सिटी ऑफ द मध्य प्रदेश के लिए भी कार्य किया जा रहा है ।




उन्होंने युवाओं के लिए इन्क्यूबेशन सेंटर की वेबसाइट के लोकार्पण के संबंध में जानकारी देते हुए भारत बताया कि यह सेंटर सागर के युवाओं के लिए मील का पत्थर सागर साबित होगा उन्होंने कहा कि यह इन्क्यूबेशन सेंटर संपूर्ण बुंदेलखंड में पहला होगा ।




उन्होंने कहा कि शीघ्र ही सागर के प्राचीन पंडित मोतीलाल नेहरु उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में 19 करोड़ की लागत से एक अत्याधुनिक टाउन हॉल तैयार भी किया जा रहा है ।

उन्होंने कहा कि सागर में 169 आंगनवाड़ी केंद्र 28 करोड़ की लागत से तैयार करने की योजना भी तैयार की गई है । उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश में सागर एकमात्र ऐसा नगर होगा जिसमें प्रत्येक वार्ड में पार्क, खेल मैदान एवं जिम तैयार किए जा रहे हैं।




इस अवसर पर कलेक्टर श्री दीपक सिंह ने स्वागत भाषण देते हुए कहा कि यह रोड 8 करोड़ 75 लाख की लागत से बन रही है और इस रोड से बन जाने पर सागर की एक तिहाई आबादी को आवागमन में आसानी होगी उन्होंने कहा कि इस रोड के दोनों तरफ पांचवी नाली आधुनिक लाइटें लगाई जा रही जाएंगी ।




उन्होंने कहा कि रोड के बन जाने के बाद चौपाटी भी तैयार कराई जाएगी जिससे सागरवासी लाखा बंजारा झील पर आकर मनोरंजन कर सकेंगे।

उन्होंने कहा कि सागर में इन्क्यूबेशन सेंटर का भवन शीघ्र ही पुराने आरटीओ भवन परिसर में तैयार किया जा रहा है जो कि बुंदेलखंड में इकलौता होगा और इस भवन के बन जाने से हमारे युवाओं को नई दिशा एवं दशा प्राप्त होगी ।




कार्यक्रम का संचालन डॉक्टर अरविंद जैन ने किया जबकि आभार नगर निगम कमिश्नर श्री आर पी अहिरवार ने माना।