जबलपुर से इन्द्रजीत कोष्टा की रिपोर्ट -
भारतीय जनता पार्टी प्रदेश नेतृत्व के आवाहन पर चंद्रशेखर आजाद मंडल के अंतर्गत आज दिनांक 4 जुलाई 2021 को डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी के बलिदान दिवस से लेकर जयंती तक कार्यक्रमों की श्रृंखला के अंतर्गत मंडल अध्यक्ष श्री अतुल जैन दानी जी के नेतृत्व में एवं कर्यक्रम प्रभारी श्री पवन गुप्ता जी के निर्देशन में दो स्थानों पर दीनदयाल उपाध्याय वार्ड ISBT कैंपस में स्वक्षता अभियान व प्लास्टिक मुक्त जनजागरण अभियान एवं राजीव गांधी वार्ड स्थित सीता सरोवर तालाब की सफाई की गई ।
कार्यक्रम में पूर्व पार्षद श्री राम शुक्ला जी, श्री बेड़ी पटेल जी, श्रीमती वीणा रजनीश जैन जी, श्रीमती ममता समर्थ तिवारी जी, पूर्व मंडल अध्यक्ष श्री शंकर श्रीवास्तव जी, नगर मंत्री श्रीमती मधुबाला राजपूत जी, श्री पवन तिवारी जी जनप्रतिनिधिगण, वार्ड संयोजकगण, मंडल पदाधिकारीगण, समस्त मातृशक्ति एवं कार्यकर्ताबन्धु की उपस्थित हुए।
नरेश चौधरी मीडिया प्रभारी (चंद्रशेखर आज़ाद मंडल)

