क्राईम ब्रांच एवं अधारताल पुलिस की संयुक्त कार्यवाही, सद्दाम कबाड़ी के कबाड़खाने में दबिश - Aaj Tak News

Breaking

आज तक 24x7 वेब न्यूज़ व्यूअर से अनुरोध करता है कि आप अपने सुझाव हम तक जरूर भेजें.. ताकि आने वाले समय मे हम आपकी मदद से और भी बेहतर कार्य कर सकें... साथ ही यदि आपको लेख अच्छा लगे तो इसे औरों तक भी पहुंचाए.. प्रकाशन हेतु ख़बरें, विज्ञप्ति मोबाइल- 9406763885 पर व्हाट्सएप्प करें....भारत के समस्‍त प्रदेशों में स्‍टेट ब्‍यूरों, संभाग ब्‍यूरों , जिला ब्‍यूरों, तहसील ब्‍यूरों और ग्राम स्तर पर संवाददाता की आवश्यकता है


क्राईम ब्रांच एवं अधारताल पुलिस की संयुक्त कार्यवाही, सद्दाम कबाड़ी के कबाड़खाने में दबिश

जबलपुर से इंद्रजीत कोष्टा की रिपोर्ट -


👉 टावर में लगने वाली 149 नग बैटरियाॅ, 1 हजार किलो एल्यूमीनियम वायर, 500 किलो काॅपर एवं टूव्हीलर के कटे हुये पाट्र्स कीमती लगभग 10 लाख रुपए का जप्त, कबाड़ी पुलिस गिरफ्त में


पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री सिद्धार्थ बहुगुणा (भा.पु.से.) द्वारा जिले मे पदस्थ समस्त राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों को अवैध कारोबार मे लिप्त असामाजिक तत्वों को चिन्हित करते हुये उनके विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही हेतु आदेशित किया गया है।

आदेश के परिपालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर उत्तर/यातायात श्री संजय कुमार अग्रवाल, अति. पुलिस अधीक्षक शहर दक्षिण/अपराध श्री गोपाल प्रसाद खाण्डेल तथा नगर पुलिस अधीक्षक अधारताल श्री अशोक तिवारी के मार्ग दर्शन में थाना अधारताल एवं क्राईम ब्रांच की टीम द्वारा सद्दाम कबाड़ी के कबाडखाने में दबिश देते हुये टावर में लगने वाली 149 नग बैटरियाॅ, 1 हजार किलो एल्यूमीनियम वायर, 500 किलो काॅपर एवं टूव्हीलर के कटे हुये पाट्र्स जप्त करने मे ंसफलता प्राप्त हुई है।

थाना प्रभारी अधारताल श्री शैलेष मिश्रा ने बताया कि आज दिनाॅक 6-7-21 को क्राईम ब्राचं को विश्वसनीय मुखबिर से सूचना मिली कि सद्दाम कबाड़ी न्यू रामनगर अमखेरा स्थित अपने कबाड़खाने में टावर की बैटरियाॅ चोरी की भारी मात्रा में रखे हुये है। सूचना पर क्राईम ब्रांच एवं अधारताल पुलिस की टीम के द्वारा संयुक्त रूप से दबिश दी गयी। कबाड़खाने मे मौजूद सद्दाम कबाड़ी उम्र 26 वर्ष निवासी चार खम्बा की मौजूदगी मे कबाडखाने की तलाशी ली गयी तो कबाडखाने में टावर में लगने वाली 149 नग बैटरियाॅ, लगभग 1 हजार किलो एम्ल्यूमीनियम विघुत वायर, 500 किलो काॅपर तथा 3 बोरियों में 2 व्हीलर वाहनों के कटे हुये पाटर््स भरे हुये रखे मिले, जिनके सम्बंध में पूछताछ करने पर सद्दाम कबाड़ी द्वारा कोई संतोषप्रद उत्तर नहीं दिया गया। चोरी का होने के संदेह पर उपरोक्त कीमती लगभग 10 लाख रुपए का सामान जप्त करते हुये थाना अधारताल में सद्दाम कबाड़ी के विरूद्ध 41(1-4) जाफौ/379 भादवि के तहत कार्यवाही की जा रही है।

उल्लेखनीय भूमिका- उक्त कार्यवाही में क्राईम बा्रंच के सहायक उप निरीक्षक राजेश शुक्ला, वीरेन्द्र सिंह, प्रधान आरक्षक सुग्रीव तिवारी, आरक्षक सादिक, नीरज तथा थाना अधारताल के उप निरीक्षक अनिल कुमार सहायक उप निरीक्षक संतोष पाण्डे, प्रधान आरक्षक मनोज, आरक्षक जितेन्द्र , पवन, सुनील की सराहनीय भूमिका रही।