आज दिल्ली में सतना सांसद श्री गणेश सिंह जी ने केंद्रीय युवा एवं खेल मामलों के नवनियुक्त मंत्री श्री अनुराग ठाकुर जी से भेंट कर उन्हें बधाई व शुभकामनाएं प्रेषित की।
श्रीसिंह ने कहा कि मेरा सदैव प्रयास रहा है कि सतना संसदीय क्षेत्र के खिलाड़ी अपनी प्रतिभा का बड़े मंचों में प्रदर्शन करें। इसी ध्येय से मैं सांसद ट्राफी खिलाड़ी प्रतिभा खोज हेतु पंचायत स्तर से लेकर जिला स्तर तक विभिन्न खेलों की प्रतियोगिता आयोजन करता हूं।
मैंने मंत्री जी से सतना संसदीय क्षेत्र में परन्तु मेरे यहां साई प्रशिक्षण केन्द्र न होने से खेलो इण्डिया खेलों में अपने खिलाड़ियों को नहीं भेज पा रहे हैं।
साईं प्रशिक्षण केंद्र खोलने की मांग रखी। हमारे पास दादा सुखेंद्र सिंह स्टेडियम, धवारी स्टेडियम, इनडोर स्टेडियम डिग्री कॉलेज तथा नरेंद्र दामोदरदास मोदी स्टेडियम बाबूपुर जैसे बड़े स्टेडियम है। साईं प्रशिक्षण केंद्र खुल जाने से जिले से क्षेत्र के एक बड़ी जरूरत पूरी हो जाएगी। माननीय मंत्री जी ने इस दिशा में उचित कार्यवाही का आश्वासन दिया।
माननीय मंत्री जी ने सभी बिंदुओं पर मेरी बातों को गंभीरता पूर्वक सुना तथा शीघ्र ही इस दिशा में कार्यवाही का आश्वासन दिया।
मनीष गर्ग जिला सतना

