आज दिल्ली में सांसद श्री गणेश सिंह जी ने नवनियुक्त केंद्रीय रेल राज्य मंत्री माननीय श्री दानवे राव साहेब जी से भेंट उन्हें बधाई व शुभकामनाएं प्रेषित की।
इस अवसर पर माननीय मंत्री जी से रेल्वे प्रोजेक्ट ललितपुर- सिंगरौली अंतर्गत सतना पन्ना लाइन का शुभारंभ दिसंबर 2023 तक पूरा किया जाए तथा कार्य में तीव्रता लाई जाए, रीवा आनंद विहार गाड़ी संख्या 02427-02428 ट्रेन का रनिंग टाइमिंग कम किया जाए एवं ए.सी. फर्स्ट का नया कोच लगाया जाए। रीवा/सतना से मुंबई के लिए ट्रेन चलाई जाए तथा आईआरएसडीसी के अंतर्गत सतना संसदीय क्षेत्र के कैमा स्टेशन को शीघ्र अति शीघ्र डेवलप किया जाए।
माननीय मंत्री जी ने सभी विषयों को गंभीरता पूर्वक सुना तथा इस दिशा में कार्य करने के लिए उपस्थित अधिकारियों को निर्देशित किया।
मनीष गर्ग जिला सतना

