
कटनी से राकेश चक्रवर्ती व पंकज गुप्ता की रिपोर्ट
कार्यवाहक एसआई दयाशंकर तिवारी,एएसआई विजय मिश्रा, कार्यवाहक एएसआई गनेश सिंह, कार्यवाहक निरी निर्मल तिवारी, आर 474 विजय झरिया, कार्यवाहक प्रआर 108 दिनेश दुबे को शाल,श्रीफल एवं प्रशस्ति पत्र देकर विदाई दी गई साथ ही एएसआई से कार्यवाहक एसआई में पदोन्नत हुए रामयश मिश्रा एवं राजकुमार झरिया को एक अतिरिक्त स्टार लगा कर आगामी भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं गई l उक्त कार्यक्रम में नपुअ शशिकांत शुक्ला, डीएसपी (मु,) शालिनी परस्ते, रनि. लवली सोनी, प्रभारी स्लीमनाबाद निरी. अजय सिंह, प्रभारी यातायात सूबेदार विनोद दुबे, सुबेदार सोनम उइके, चौकी प्रभारी बस स्टैंड सिद्धार्थ राय एवं पुलिस अधीक्षक कार्यालय तथा कंट्रोल रूम का स्टाफ उपस्थित रहा।