सीएम की मंत्रियों को ताकीद, डिनर टेबल पर समझाया ट्रांसफर में टंटे मत करना - Aaj Tak News

Breaking

आज तक 24x7 वेब न्यूज़ व्यूअर से अनुरोध करता है कि आप अपने सुझाव हम तक जरूर भेजें.. ताकि आने वाले समय मे हम आपकी मदद से और भी बेहतर कार्य कर सकें... साथ ही यदि आपको लेख अच्छा लगे तो इसे औरों तक भी पहुंचाए.. प्रकाशन हेतु ख़बरें, विज्ञप्ति मोबाइल- 9406763885 पर व्हाट्सएप्प करें....भारत के समस्‍त प्रदेशों में स्‍टेट ब्‍यूरों, संभाग ब्‍यूरों , जिला ब्‍यूरों, तहसील ब्‍यूरों और ग्राम स्तर पर संवाददाता की आवश्यकता है


सीएम की मंत्रियों को ताकीद, डिनर टेबल पर समझाया ट्रांसफर में टंटे मत करना


भोपाल से संतोष जैन इंद्रजीत कोष्टा की रिपोर्ट - 

कैबिनेट मीटिंग के बाद ऊर्जा विभाग के प्रेजेंटेशन के दौरान ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर और यशोधरा राजे सिंधिया के बीच हुई बहस के लीक हो जाने के बाद मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने तत्काल सभी मंत्रियों को डिनर के बहाने अपने घर बुलाया। सूत्रों का कहना है कि डिनर की टेबल पर सीएम शिवराज सिंह चौहान ने मंत्रियों को स्पष्ट रूप से समझाया कि ट्रांसफर के दौरान किसी भी प्रकार की टंटे मत करना।


मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मंत्रियों को निर्देश दिए हैं कि अधिकारी, कर्मचारियों के ट्रांसफर में पारदर्शिता बरतें और इसकी प्रक्रिया गाइडलाइन के मुताबिक होनी चाहिए। उन्होंने कहा- तबादलों में गड़बड़ी करने वालों पर भी पैनी नजर बनाए रखें। मुख्यमंत्री का इशारा मंत्रियों के स्टाफ की तरफ था। सीएम इससे पहले भी कह चुके हैं कि मंत्रियों को अपने स्टाफ से सतर्क रहना चाहिए। इसके अलावा उन्होंने कहा कि सभी मंत्री महीने में कम से कम दो बार अपने क्षेत्र का दौरा करें।


कांग्रेस की कमलनाथ सरकार के दौरान भारतीय जनता पार्टी ने तबादला उद्योग के आरोप लगाए थे। यदि कोई चूक हो गई तो यही आरोप शिवराज सिंह सरकार पर भी लगाए जाएंगे। मुख्यमंत्री ने मंत्रियों को यह भी  समझाया कि ट्रांसफर के मामले में अपने दायरे के बाहर ना निकले। किसी भी ऐसी नोटशीट पर सिग्नेचर ना करें जो विवादित हो सकती है।