एल्गिन हाॅस्पिटल में उपचारार्थ भर्ती नवजात बालिका हेतु कपडे, खिलौने एवं झूला लेकर पहुंचे पुलिस अधीक्षक जबलपुर सिद्धार्थ बहुगुणा, डाक्टर से चर्चा करते हुये नवजात बालिका के स्वास्थ सम्बंधी ली जानकारी - Aaj Tak News

Breaking

आज तक 24x7 वेब न्यूज़ व्यूअर से अनुरोध करता है कि आप अपने सुझाव हम तक जरूर भेजें.. ताकि आने वाले समय मे हम आपकी मदद से और भी बेहतर कार्य कर सकें... साथ ही यदि आपको लेख अच्छा लगे तो इसे औरों तक भी पहुंचाए.. प्रकाशन हेतु ख़बरें, विज्ञप्ति मोबाइल- 9406763885 पर व्हाट्सएप्प करें....भारत के समस्‍त प्रदेशों में स्‍टेट ब्‍यूरों, संभाग ब्‍यूरों , जिला ब्‍यूरों, तहसील ब्‍यूरों और ग्राम स्तर पर संवाददाता की आवश्यकता है


एल्गिन हाॅस्पिटल में उपचारार्थ भर्ती नवजात बालिका हेतु कपडे, खिलौने एवं झूला लेकर पहुंचे पुलिस अधीक्षक जबलपुर सिद्धार्थ बहुगुणा, डाक्टर से चर्चा करते हुये नवजात बालिका के स्वास्थ सम्बंधी ली जानकारी


जबलपुर से सतीश तिवारी व राजेश सैनी की रिपोर्ट -  

                      थाना प्रभारी अधारताल श्री शैलेष मिश्रा ने बताया कि दिनाॅक 1-7-21 को सूचना मिली कि  अधारताल तालाब के किनारे कुंड के पास नवजात शिशु जीवित अवस्था मे पडी है। सूचना पर तत्काल पहुंचा देखा तो  एक नवजात शिशु (बालिका) मिली, जो नीली बनियान पहने है एव लाल चुनरी मे लिपटी हुई थी जो 1-2 दिन पूर्व पैदा होना प्रतीत हो रही थी जिसे तत्काल एल्गिन अस्पताल में उपचारार्थ भर्ती कराया गया। ,

नवजात शिशु का जन्म छिपाने की गरज से अज्ञात माता पिता के द्वारा नवजात शिशु को जीवित अवस्था में असुरक्षित तालाब के किनारे छोड़ना पाये जाने पर धारा 317 भादवि का अपराध पंजीबद्ध कर अज्ञात माता पिता की तलाश जारी है।

                       वहीं आज दिनाॅक 2-7-21 को पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री सिद्धार्थ बहुगुणा (भा.पु.से.) नवजात बच्ची को देखने एल्गिन अस्पताल पहुंचे तथा नगर पुलिस अधीक्षक अधारताल श्री अशोक तिवारी की उपस्थिति में बच्ची को पहनने हेतु कपड़े ,खेलने हेतु खिलौने तथा झूला  एल्गित अस्पताल अधीक्षक डाॅक्टर आर.के. खरे बच्चा वार्ड प्रभारी डॉक्टर नीता पाराशर को भेंट करते हुये नवजात बच्ची के स्वास्थ के सम्बंध चर्चा करते हुये जानकारी ली, साथ ही सभी की सहमति से बच्ची का नामकरण करते हुये दिव्या नाम रखा गया।