प्रताप सिंह सेंगर बने करणी सैना राष्ट्रीय महासचिव - Aaj Tak News

Breaking

आज तक 24x7 वेब न्यूज़ व्यूअर से अनुरोध करता है कि आप अपने सुझाव हम तक जरूर भेजें.. ताकि आने वाले समय मे हम आपकी मदद से और भी बेहतर कार्य कर सकें... साथ ही यदि आपको लेख अच्छा लगे तो इसे औरों तक भी पहुंचाए.. प्रकाशन हेतु ख़बरें, विज्ञप्ति मोबाइल- 9406763885 पर व्हाट्सएप्प करें....भारत के समस्‍त प्रदेशों में स्‍टेट ब्‍यूरों, संभाग ब्‍यूरों , जिला ब्‍यूरों, तहसील ब्‍यूरों और ग्राम स्तर पर संवाददाता की आवश्यकता है


प्रताप सिंह सेंगर बने करणी सैना राष्ट्रीय महासचिव


प्रताप सिंह सेंगर बने करणी सैना राष्ट्रीय महासचिव

राष्ट्रीय महासचिव के मार्गदर्शन में और अधिक जोश के साथ आगे बढ़ेगी करणी सैना

राजपूत समाज सहित अनेक संगठनों ने किया भव्य स्वागत,ढोलनगाड़ों के साथ निकला भव्य जुलूस

विदिशा. हाल ही में श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना की बैठक राष्ट्रीय अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेड़ी एवं राष्ट्रीय उपाध्यक्ष योगेन्द्र सिंह कटार के नेतृत्व में जयपुर में संपन्न हुई। बैठक में  विदिशा जिले से कुं. प्रताप सिंह सेंगर को श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना राष्ट्रीय महासचिव नियुक्त कर फूलमाला पहनाकर नियुक्ति पत्र प्रदान किया गया। गौरतलब है कि वर्तमान में श्री सेंगर करणी सैना के वरिष्ठ जिला संरक्षक की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं, साथ ही अब वे राष्ट्रीय महासचिव का दायित्व भी संभालेंगे। श्री सेंगर के साथ मौके पर जिला महासचिव उदयप्रताप सिंह राठौड़, जिला संगठन मंत्री अमरदीप सेंगर, राजदीप बना मौजूद थे। आज 27 जुलाई को राष्ट्रीय महासचिव प्रताप सिंह सेंगर के विदिशा नगर आगमन पर माधवगंज रेलवे स्टेशन पर राजपूत सरदारों एवं विभिन्न संगठनों द्वारा फूलमालायें पहनाकर भव्य स्वागत किया गया एवं नगर में से जुलूस के रूप में सभी करणी सैनिक श्री सेंगर के निवास पहुंचे जहां कार्यक्रम का समापन हुआ।

        इस अवसर पर श्री सेंगर ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष दादा सुखदेव सिंह ने उन्हें पदौन्नत कर विश्वास जताते हुये संगठन में जो बड़ा स्थान दिया है, उसके लिये मैं उनका हृदय से आभारी रहूंगा और पूरी निष्ठा से समाजहित में संगठन को मजबूती प्रदान करता रहूंगा। उन्होंने कहा कि करणी सैना देश का एक ऐसा संगठन है जो राजपूत समाज ही नहीं बल्कि सर्वसमाज के हितों को लेकर संघर्षरत है।

जिलाध्यक्ष रणवीर प्रताप सिंह वीकावत ने कहा कि दादाभाई श्री सेंगर के राष्ट्रीय महासचिव बनने से जिले में संगठन की ताकत एवं मान दोनों बढ़ गया है अब श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सैना राष्ट्रीय महासचिव दादाभाई प्रताप सिंह सेंगर के मार्गदर्शन में और जोश के साथ आगे बढ़ सकेगी।