- Aaj Tak News

Breaking

आज तक 24x7 वेब न्यूज़ व्यूअर से अनुरोध करता है कि आप अपने सुझाव हम तक जरूर भेजें.. ताकि आने वाले समय मे हम आपकी मदद से और भी बेहतर कार्य कर सकें... साथ ही यदि आपको लेख अच्छा लगे तो इसे औरों तक भी पहुंचाए.. प्रकाशन हेतु ख़बरें, विज्ञप्ति मोबाइल- 9406763885 पर व्हाट्सएप्प करें....भारत के समस्‍त प्रदेशों में स्‍टेट ब्‍यूरों, संभाग ब्‍यूरों , जिला ब्‍यूरों, तहसील ब्‍यूरों और ग्राम स्तर पर संवाददाता की आवश्यकता है


शाहजहांपुर/27.07.2021/ जिलाधिकारी श्री इन्द्र विक्रम सिंह एवं पुलिस अधीक्षक श्री एस आनन्द ने संयुक्त रूप से जिला कारागार का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने रसोई घर में जाकर भोजन की गुणवत्ता देखी तथा निर्देश दिए कि बंदियों को भोजन अच्छी गुणवत्ता के साथ रोस्टर अनुसार दिया जाए। उन्होंने कहा है कि भोजन की गुणवत्ता में किसी प्रकार की अनियमितता संज्ञान में आई तो सम्बन्धित के विरूद्ध विधिक कार्यवाही की जाएगी। उन्होंने कारागार में  साफ-सफाई  व्यवस्था पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए है। जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने विभिन्न अपराधों में बंद बंदियों से भी वार्ता की तथा उनकी समस्याएं सुनी, कुछ ने अपनी समस्याओं से अवगत कराया, जिसे निस्तारण कराने का आश्वासन दिया। उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिगत बैरिक वार निरीक्षण किया। इसी क्रम में कारागार चिकित्सालय का निरीक्षण करते हुए अस्पताल में भर्ती मरीजों के संबंध में

 चिकित्सकों से आवश्यक जानकारी भी हासिल की। उन्होंने जेल में  कोविड-19 नियमों का पालन अनिवार्य रूप से करने को कहा। इस अवसर पर अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहें।