जबलपुर से संतोष जैन व इंद्रजीत कोष्टा की रिपोर्ट -
उत्तर प्रदेश में पकड़े गए आतंकवादियों और जम्मू में हुई आतंकी घटनाओं के बाद प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने पुलिस को रेड अलर्ट जारी करने के निर्देश दिए थे जबलपुर पुलिस ने सक्रियता बढ़ा दी है एसपी सिद्धार्थ बहुगुणा ने बताया कि गुरुवार को रेलवे स्टेशन गौरीघाट बस स्टैंड आईएसबीटी समेत शहर के अन्य सार्वजनिक स्थलों पर बम डिस्पोजल एंड डॉग स्कॉट की मदद से जांच कराई गई शहर में सेना मुख्यालय और आयुध निर्माणीया हैं इस लिहाज से शहर काफी संवेदनशील है एसपी सिद्धार्थ बहुगुणा के मुताबिक शहर में आने जाने वाले हर व्यक्ति पर भी नजर रखी जा रही है विशेषकर उत्तर प्रदेश की ओर से आने वाले वाहनों पर विशेष निगरानी रखी जा रही है


