उत्तर प्रदेश जनपद बलिया से पूजा ठाकुर की रिपोर्ट -
राष्ट्रीय संघ कर्मचारी संघ ने शुक्रवार को 5 सूत्री मांगों को लेकर काली पट्टी बांधकर कार्य किया कर्मचारियों ने मांग पूरी ना होने पर कार्य बहिष्कार की चेतावनी दी।
एनएचएम के मंडल महामंत्री शैलेश श्रीवास्तव ने बताया कि एनएचएम संविदा कर्मचारी कोरोना संक्रमण काल में 1 साल से भी अधिक समय से अपनी जान तथा अपने पूरे परिवार की जान को जोखिम में डालकर कार्य कर रहे हैं ।
लेकिन उनके साथ वेतन को लेकर भेदभाव किया जा रहा है कहा कि शासन द्वारा स्थानांतरण नीति, वेतन पालिसी और विसंगति, आउट सोर्स नीति , कोविड प्रोत्साहन राशि आदी की मांग है।
काफी समय से मांग की जा रही है । इस दौरान कर्मियों ने चेताया की मांग पूरी ना होने पर 17 और 18 जुलाई को 1 घंटे का कार्य बहिष्कार करेंगे इसके बाद 19 से 21 जुलाई तक 2 घंटे का कार्य बहिष्कार किया जाएगा 26 जुलाई को सभी कर्मचारी निदेशालय का घेराव करेंगे इस बैठक को जिला अध्यक्ष आशुतोष सिंह संबोधित किया तथा मंडल अध्यक्ष हिमांशु सिंह के संबोधन से बैठक को एक नई दिशा तथा जोश के साथ संपन्न किया गया इस मौके पर मुख्य रूप से अफजाल अहमद ,मुरली श्रीवास्तव ,सदानंद तिवारी राजन सराफ, अभिषेक मौर्य ,धर्मेंद्र, डॉक्टर जिया उल हुदा, डॉक्टर देवेंद्र यादव, डॉ सर्वजीत यादव, कामेश्वर सिंह आदि सैकड़ों की संख्या में कर्मचारी मौजूद रहे हैं।

