शाहजहांपुर -
अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की एक आवश्यक बैठक जिला अध्यक्ष पदम सिंह की अध्यक्षता एवं जिला महामंत्री मुनीश सिंह परिहार (एड.) के संचालन में सम्पन्न हुई।
जिसमे महिला/वीरांगना के जिलाध्यक्ष के पद पर ड़ा. रागनी सिंह के नाम का प्रस्ताव जिला महामंत्री कुँवर मुनीश सिंह परिहार (एड.) ने किया। जिसका अनुमोदन बरेली मण्डल के मण्डल सहयोजक पवन कुमार सिंह ने किया और सभी से सर्वसम्मति के उपरांत उन्हें जिला अध्यक्ष पदम सिंह की स्वीकृति से घोषित कर मनोनीत किया गया और जिला अध्यक्ष पदम सिंह एव जिला महा मंत्री मुनीश सिंह परिहार (एड.) के हस्ताक्षर से पत्र सौपा गया और उन से 15 दिनों के अंदर महिला जिला कमेटी का गठन कर जनपद के सभी ब्लाक, तहसील अध्यक्षों के बनाये जाने की अपेक्षा की गयी इस मौके पर ड़ा. रागनी सिंह ने कहा कि हम समाज और अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के भरोसे को ना तो कमजोर होने देंगे और ना ही टूटने देंगे। इस मौके पर प्रमुख रूप से पदम् सिंह, पवन कुमार सिंह, मुनीश सिंह परिहार, ड़ा. संजीब सिंह, उदित प्रताप, ड़ा. रागनी सिंह, रवि सिंह, भूपेंद्र सिंह, कौशलेंद्र सिंह, प्रदीप सिंह, वीरेश सिंह चौहान, माधवेन्द्र सिंह, राजीव सिंह, ज्ञानेंद्र सिंह, विजय प्रताप सिंह, आशीष भदौरिया आदि लोग उपस्थित रहे।
रिपोर्ट
योगेन्द्र सिंह भदौरिया ब्यूरो चीफ शाहजहांपुर

