पुलिस उत्पीड़न से सपाई हुए आक्रोशित, एसपी ऑफिस में दिया धरना, सपा जिलाध्यक्ष की पुलिस अधीक्षक एस. आनन्द से हुई नोकझोंक - Aaj Tak News

Breaking

आज तक 24x7 वेब न्यूज़ व्यूअर से अनुरोध करता है कि आप अपने सुझाव हम तक जरूर भेजें.. ताकि आने वाले समय मे हम आपकी मदद से और भी बेहतर कार्य कर सकें... साथ ही यदि आपको लेख अच्छा लगे तो इसे औरों तक भी पहुंचाए.. प्रकाशन हेतु ख़बरें, विज्ञप्ति मोबाइल- 9406763885 पर व्हाट्सएप्प करें....भारत के समस्‍त प्रदेशों में स्‍टेट ब्‍यूरों, संभाग ब्‍यूरों , जिला ब्‍यूरों, तहसील ब्‍यूरों और ग्राम स्तर पर संवाददाता की आवश्यकता है


पुलिस उत्पीड़न से सपाई हुए आक्रोशित, एसपी ऑफिस में दिया धरना, सपा जिलाध्यक्ष की पुलिस अधीक्षक एस. आनन्द से हुई नोकझोंक


शाहजहांपुर -

सपा कार्यकर्ताओं के खिलाफ पुलिस उत्पीड़न से आक्रोशित समाजवादी पार्टी के नेताओं ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय में धरना प्रदर्शन किया। इस दौरान सपा जिलाध्यक्ष तनवीर खां की पुलिस अधीक्षक से तीखी नोकझोंक भी हुई। बुधवार को सपा जिलाध्यक्ष तनवीर खां के नेतृत्व में दर्जनों सपा नेता पुलिस अधीक्षक कार्यालय जा धमके और उन्होंने पुलिस द्वारा कार्यकर्ताओं का शोषण किये जाने का आरोप लगाते हुए धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया। सपा जिलाध्यक्ष तनवीर खां ने बताया कि सेहरामऊ दक्षिणी थाना क्षेत्र के कहेलिया निवासी  कार्यकर्ता मनोज यादव व बंडा थाना क्षेत्र के मंजीत को पुलिस ने उसका शोषण किया और उसके साथ जमकर मारपीट की। इससे आक्रोशित होकर सपाइयों ने सेहरामऊ दक्षिणी एसओ धनंजय सिंह को थाने से हटाने की मांग करने लगे। जिसपर पुलिस अधीक्षक व जिलाध्यक्ष के बीच जमकर नोकझोंक होने लगी। सपा जिलाध्यक्ष ने बताया कि पुलिस भाजपा की कार्यकर्ता बनकर काम कर रही है लगातार सपा के कार्यकर्ताओं को उत्पीड़ित किया जा रहा है फर्जी मुकदमें लिखे जा रहे है लेकिन सपा कार्यकर्ता इन सबसे डरने बाला नही है। इस दौरान सपा नेता दिनेश कुमार, रणजय यादव, राजेश वर्मा, डॉ. नवनीत यादव, विजय सिंह, कपिल वर्मा, गौस खान, संजीव वर्मा आदि लोग मौजूद रहे।


मनोज यादव बेहटी गांव में शुभम गुप्ता के यहां गेहूं पिसाने गया था इसी बीच दोनो के बीच विवाद हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस दोनों पक्षो को थाने ले आई। दोनो का 151 में चालान कर दिया। पुलिस द्वारा मारपीट करने का आरोप निराधार है

धनंजय सिंह एसओ सेहरामऊ दक्षिणी