कटनी से पंकज गुप्ता की रिपोर्ट -
श्रीमान जिला कलेक्टर महोदय एवं पुलिस अधीक्षक महोदय के आदेशानुसार दिनांक 27.03.2021 से 30.03.2021 तक होली के त्यौहार को दृष्टिगत रखते हुये पीरबाबा से कटायघाट कटनी तक भारी वाहनों के लिए दोपहर 2 बजे से 4 बजे तक खुलने वाली नो एंट्री पूर्णतः बंद रहेगी।
दिनांक 28.03.2021 को होलिका दहन तथा 29.03.2021 को रंग होली पर यातायात व्यवस्था को मद्देनजर रखते हुए भारी वाहनों के लिए रात्रि में खुलने वाली नो एंट्री आगामी आदेश तक बंद रहेगी। शहर की यातायात व्यवस्था को दृष्टिगत रखते हुए परिस्थित अनुसार ही वाहनो को शहर में प्रवेश दिया जावेगा।

