भोपाल से संतोष जैन की रिपोर्ट -
गोविंद सिंह की गिरफ्तारी न होने पर जताई नाराजगी कहा अगर गिरफ्तारी आपके बस की बात नहीं तो हम दूसरी एजेंसी को सौंपे यह गिरफ्तारी का मामला
❓आज देवेंद्र चौरसिया हत्या कांड में उच्चतम न्यायालय न्यायालय में हुई सुनवाई में शीर्ष अदालत ने म. प्र. सरकार एवम पुलिस डीजीपी द्वारा गोविंद सिंह की गिरफ्तारी के संबंध में किये गए सरकार के प्रयासों को नाकाफी बताया कोर्ट ने नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा के यदि इस आरोपी की गिरफ्तारी उनके बूते की बात नहीं है तो हमे दूसरी एजेंसी तलाशनी पड़ेगी कोर्ट में सरकार की ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता श्री लूथरा भी हाजिर हुए किन्तु कोर्ट ने सख्त लहजे में कहा के हर हाल में 05 अप्रेल तक गोविंद सिंह को गिरफ्तार कर अपना शपथपत्र सरकार व डीजीपी दाखिल करे वही sdop के संबंध में हटा न्यायालय द्वारा जो ऑर्डर शीट लिखी गई थी उसकी जांच उच्च न्यायालय के सुपरविजन में करवाने की बात सुप्रीम कोर्ट ने आज की सुनवाई के दौरान कही है।।

