कटनी से रमेश यादव व मनीष गर्ग की रिपोर्ट
पुलिस अधीक्षक महोदय कटनी, श्री मयंक अवस्थी द्वारा गुम बालक/बालिकाओं की दस्तयाबी हेतु दिये गये निर्देशों के पालन में दिनंाक 08.04.21 को अपहृत बालक वसीम हसन उम्र 15 वर्ष निवासी पाॅवर हाउस के पास इन्द्रानगर को 24 घंटे के अंदर दस्तयाब किया गया है। प्रकरण मंे दिनंाक 08.04.21 को सूचनाकर्ता सलीम खान निवासी पाॅवर हाउस के पास इन्द्रानगर थाना कुठला ने रिपोर्ट लेख कराई कि उसका लड़का वसीम उम्र 15 वर्ष, जो दिमागी रूप से अस्वस्थ्य है, जो कल दिनांक 08.04.21 को शाम 06.00 बजे से घर वापस नहीं आया है। जिसकी तलाश करने पर नहीं मिल रहा है। रिपोर्ट पर सउनि0 रजनीश भदौरिया के द्वारा गुम इंसान क्र0 22/21 पंजीबद्ध कर जाँच मंे लिया गया। थाना प्रभारी कुठला विपिन सिंह के मार्गदर्शन में सउनि0 प्रहलाद पैकरा व हमराही स्टाफ द्वारा गुम इंसान की हर संभव तलाश पतारसी करते हुये आज दिनांक 09.04.21 को गुम इंसान वसीम खान को बरगवां की पहाड़ी से दस्तयाब कर परिजनो को सुपुर्द किया गया है।
उल्लेखनीय भूमिका:- गुम इंसान को दस्तयाब करने में थाना प्रभारी कुठला विपिन सिंह मार्गदर्शन में सउनि0 प्रहलाद पैकरा, सउनि0 रजनीश भदौरिया, आर0 116 राकेश त्रिपाठी की सराहनीय भूमिका रही।

