पांढुर्ना से सचीन कावले की रिपोर्ट -
पांढुर्ना÷ शहर में अनलॉक की स्थिति में अब शहर का साप्ताहिक बाजार को शुरू करने फुटकर व्यवसायियों ने गुरुवार की दोपहर नपा अध्यक्ष प्रवीण पालीवाल के निवास स्थल पहुच कर एक हस्ताक्षर युक्त ज्ञापन सौपा और शहर के साप्ताहिक बाजार शुरू करने का के सबंध में चर्चा की।साथ ही ज्ञापन के माध्यम से बताया कि हम सभी साप्ताहिक बाजार के फुटकर व्यवसाई है। साप्ताहिक बाजार में दुकान लगाकर जीवन यापन करते है । साथ ही परिवार का पालन-पोषण करते है। कोरोना महामारी के चलते लॉकडाऊन लगा और शहर का साप्ताहिक बाजार बंद हुवा जिसके बाद से तीन माह का समय बीत गया साप्ताहिक बाजार पूर्णत बन्द रहा परन्तु अनलॉक की स्थिती मे सामान्य जन जीवन मे पूरा बाजार खुला है हम फुटकर व्यवसाईयो का जीवन यापन करना मुश्किल हो गया है। हमने लाकडाऊन में प्रशासन के नियमों का पालन किया है।परन्तु आज हमारा ही व्यवसाय बंद है। पुरा परिवार भूखो मरने की स्थिती में है। इसलिए हमें अपने परिवार के पालन - पोषण के लिए आय अर्जीत करना अत्यावश्यक है। आज अनलॉक की स्थिति में साप्ताहिक बाजार शुरू करने की मांग की है।इस विषय पर
नपा अध्यक्ष प्रवीण पालीवाल ने साप्ताहिक बाजार व्यवसायियों की जायज मांग पर जिला कलेक्टर से चर्चा कर साप्ताहिक बाजार खुलने के समर्थन किया है।ज्ञापन सौपने सैकड़ो की संख्या में व्यवसाई उपस्थित थे।


