नरसिंहपुर
करेली थाना अंतर्गत रातीकरार शगुनघाट में गुरुवार दोपहर नहाते वक्त एक युवक की डूबने से मौत हो गई है।
जानकारी के अनुसार शेख आबिद पिता शेख इस्माईल उम्र लगभग 17 वर्ष निवासी जबलपुर अपने पिता और दोस्तों के साथ रांकई गांव में अपने रिश्तेदार के यहां शादी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आए हुए थे। दोपहर लगभग 12:00 बजे शेख आबिद अपने पिता और दोस्तों के साथ ग्राम रातीकरार शगुनघाट (नर्मदा नदी) में नहाने के लिए गये थे। नहाते समय शेख आबिद अचानक गहरे पानी में चला गया और नदी में डूबने से उसकी की मौत हो गई। हालांकि अभी तक उसका शव बरामद नहीं हुआ है। सूचना पर पहुंची करेली पुलिस और गोताखोर टीम शव की तलाश करने में जुटी हुई हैं.


