कटनी जिला से रमेश कुमार पाण्डे रिपोर्ट -
कटनी जिला - अनलॉक के दौरान थाना प्रभारी उमरिया पान गणेश विश्वकर्मा ने अपने स्टाप के साथ संपूर्ण थाना क्षेत्र में भ्रमण कर लोगों को सोशल डिस्टेंसिंग माक्स लगाने एवं सैनिटाइजर के इस्तेमाल करने की हिदायत दिया गया और दुकानदारों को भी दुकान के सामने हाथ धोने के लिए पानी साबुन रखने तथा स्वयं के द्वारा मास्क लगाने को कहा गया ग्राहक को बिना मास्क लगाए आने पर सामान ना देने की हिदायत दी गई भ्रमण के दौरान बिना मास लगाए वाहन चलाते मिलने पर 25 लोगों के खिलाफ चालानी कार्रवाई कर 25 सौ रुपया शमन शुल्क वसूल किया गया आज विश्व पर्यावरण दिवस होने से तहसीलदार महोदय उमरिया पान हरि सिंह धुर्वे एवं रेंजर महोदय वन विभाग त्रिपाठी जी तथा स्कूली बच्चों के साथ थाना प्रांगण में एवं वन विभाग प्रांगण तहसील प्रांगण मैं वृक्षारोपण का कार्य कराया गया शेष पूर्ण क्षेत्र में शांति रही



