थाना नजीबाबाद जलालाबाद चौकी पर नियुक्त सुरजीत चौहान व परविंदर तोमर ने एक बुजुर्ग को अपना खून देकर बचाई जान - Aaj Tak News

Breaking

आज तक 24x7 वेब न्यूज़ व्यूअर से अनुरोध करता है कि आप अपने सुझाव हम तक जरूर भेजें.. ताकि आने वाले समय मे हम आपकी मदद से और भी बेहतर कार्य कर सकें... साथ ही यदि आपको लेख अच्छा लगे तो इसे औरों तक भी पहुंचाए.. प्रकाशन हेतु ख़बरें, विज्ञप्ति मोबाइल- 9406763885 पर व्हाट्सएप्प करें....भारत के समस्‍त प्रदेशों में स्‍टेट ब्‍यूरों, संभाग ब्‍यूरों , जिला ब्‍यूरों, तहसील ब्‍यूरों और ग्राम स्तर पर संवाददाता की आवश्यकता है


थाना नजीबाबाद जलालाबाद चौकी पर नियुक्त सुरजीत चौहान व परविंदर तोमर ने एक बुजुर्ग को अपना खून देकर बचाई जान



पुलिस का नाम आते ही एक अजीब और अलग सी छवि हमारे दिमाग में बन जाती है कुछ लोग तो पुलिस का नाम आते ही अजीब सा मुंह बना लेते हैं इस करोना काल मैं लगे लोकडाउन और कर्फ्यू मैं हमने पुलिस के दो चेहरे देखे हैं कुछ में बेहद इंसानियत भरी और कुछ कठोर.

इस करोना काल में बिजनौर पुलिस अधीक्षक डॉक्टर धर्मवीर सिंह और बिजनौर में तैनात थाने में प्रभारी निरीक्षण एस आई .एस एस आई व कॉन्स्टेबल जिस प्रकार अपने कर्तव्य को निभाया उसकी जितनी तारीफ की जाए कम है कई दिनों से जलालाबाद चौकी प्रभारी वह स्टाफ नगर के मदद सोसाइटी के साथ क्षेत्र के गरीबों और बीमार लोगों को खाना बांट रहे हैं जिसमें मदद सोसाइटी के मेंबर्स immy इमरान खान वह बहार आलम आमिर सोहेल साथ में कार्य कर रहे हैं

आज ऐसी ही एक घटना पूरे बिजनौर पुलिस का सर फक्र से एक बार फिर ऊंचा कर दीया

एक बुजुर्ग नजीबाबाद निवासी जिसको ब्लड की जरूरत पड़ी जो कि हरिद्वार रोड पर आजाद हॉस्पिटल में भर्ती है डॉक्टर द्वारा बताया गया बुजुर्ग के अंदर खून की कमी है अगर तुरंत खून नहीं मिला तो जान को भी खतरा हो सकता है इस खबर को सुनते ही जलालाबाद चौकी पर तैनात सुरजीत चौहान वे परविंदर तोमर तत्काल मदद ग्रुप से कांटेक्ट किया और बुजुर्ग को खून देकर उनकी जान बचाई

सुरजीत चौहान वे परविंदर तोमर पारा इस कार्य की शहर भर में चर्चा हो रही है वही लोग कह रहे हैं कि अभी लोगों के अंदर इंसानियत बाकी है सुरजीत चौहान वे परविंदर तोमर ने जिस प्रकार बुजुर्ग को खून दीया उसके लिए बुजुर्ग के परिजनों ने उनका शुक्रिया अदा कर उनको अल्लाह का भेजा हुआ फरिश्ता बताया..