घर के सामने खेलते-खेलते गायब हुई 10 वर्षीय बच्ची जो बोल नहीं पाती है को चंद मिनटों में तलाश कर जबलपुर पुलिस ने सुरक्षित मां के सुपुर्द किया - Aaj Tak News

Breaking

आज तक 24x7 वेब न्यूज़ व्यूअर से अनुरोध करता है कि आप अपने सुझाव हम तक जरूर भेजें.. ताकि आने वाले समय मे हम आपकी मदद से और भी बेहतर कार्य कर सकें... साथ ही यदि आपको लेख अच्छा लगे तो इसे औरों तक भी पहुंचाए.. प्रकाशन हेतु ख़बरें, विज्ञप्ति मोबाइल- 9406763885 पर व्हाट्सएप्प करें....भारत के समस्‍त प्रदेशों में स्‍टेट ब्‍यूरों, संभाग ब्‍यूरों , जिला ब्‍यूरों, तहसील ब्‍यूरों और ग्राम स्तर पर संवाददाता की आवश्यकता है


घर के सामने खेलते-खेलते गायब हुई 10 वर्षीय बच्ची जो बोल नहीं पाती है को चंद मिनटों में तलाश कर जबलपुर पुलिस ने सुरक्षित मां के सुपुर्द किया




जबलपुर से गजेंद्र सिंह व शारदा चक्रवती जगदीप अरोरा की रिपोर्ट -


          आज दिनांक 2.7.21 की रात्रि लगभग 00:15 बजे शीतला माई बंबा देवी निवासी श्रीमती पूजा दुबे अपनी 10 वर्षीय बेटी  को तलाश करते हुए पुलिस कंट्रोल रूम जबलपुर पहुंची, पुलिस कंट्रोल रूम जबलपुर में  रात्रि गश्त अधिकारी नगर पुलिस अधीक्षक  गोरखपुर  श्री आलोक शर्मा एवं थाना प्रभारी गण मौजूद थे, श्रीमती पूजा दुबे ने नगर पुलिस अधीक्षक गोरखपुर से बताया कि उनके 4 बच्चे हैं  वह घरों में खाना बनाने का काम करती है, शाम 6:00 बजे घर से खाना बनाने  गई थी रात्रि लगभग 9:00 बजे काम से वापस घर लौटी तो 10 वर्षीय बेटी जो बोल नहीं पाती है घर पर नहीं मिली, आसपास काफी तलाश किया लेकिन कुछ पता नहीं चल रहा है, घर के सामने खेलते खेलते कहीं चली गई है।

       सूचना को गंभीरता से लेते हुए तत्काल नगर पुलिस अधीक्षक  गोरखपुर द्वारा बताए जाने पर पुलिस कंट्रोल रूम जबलपुर द्वारा रात्रि थाना गश्त अधिकारियों, चीता एवं पेट्रोलिंग मोबाइलों को 10 वर्षीय बालिका को तलाश करने के संबंध में बताया गया।

          दौरान तलाश के थाना बेलबाग  में पदस्थ उप निरीक्षक संध्या चंदेल द्वारा बताया गया कि रात्रि लगभग 12:00 बजे  एक बच्ची जो बोल नहीं पा रही थी व्यवहार बाग स्कूल  के पास घूमते हुए मिली थी, बच्ची किन्ही गलत हाथों में न पड़ जाए क़ो ध्यान में रखते हुए  बच्ची को थाना गोरखपुर अंतर्गत स्नेह सदन मैं सुरक्षित रखने हेतु लाई हूं, उपनिरीक्षक संध्या चंदेल से बच्ची का फोटो व्हाट्सएप पर तत्काल बुलवाया गया जिसे  देखकर श्रीमती पूजा दुबे ने अपनी बच्ची होना बताया।

         रात्रि गश्त अधिकारी नगर पुलिस अधीक्षक  गोरखपुर श्री आलोक शर्मा एवं थाना प्रभारी संजीवनी नगर श्रीमती भुनेश्वरी चौहान तुरंत श्रीमती पूजा दुबे को साथ लेकर थाना गोरखपुर अंतर्गत स्नेह सदन पहुंचे, बच्ची को मां से मिलवाया एवं  मां-बेटी को  साथ लेकर घर तक सुरक्षित छोड़ा।

         पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री सिद्धार्थ बहुगुणा (भा.पु.से.) ने इस नेक एवं सराहनीय कार्य के लिए टीम को पुरस्कृत करने की घोषणा की है।