झोंतेश्वर पंचायत के ग्रामीणो ने अपनी मांग और जनसमस्याओं को लेकर नरसिंहपुर जिला कलेक्टर, जिला पंचायत सीईओ, एवं स्वयं गोटेगांव एसडीएम को सोंपा ज्ञापन, ग्रामीणो का कहना है की हमारी ग्राम पंचायत में, 300 से 400 परिवार अभी आवास योजना के लाभ से वंचित हैं ग्राम पंचायत के जागरूक और सक्रिय समाजसेवी सुरेंद्र काछी, विवेक सराठे, राजा विश्वकर्मा, रिंकू विश्वकर्मा, वृंदावन प्रजापति , मालती बाई नागेश, रोशन आरा, एवं अन्य ग्रामीणों के सहयोग से एक साधारण जानकारी सर्वे किया जिसमें ग्राम पंचायत झोंतेश्वर में अभी 350 से 400 परिवार आवास योजना के लाभ से वंचित है, मध्यप्रदेश में बर्ष 2014 से लेकर आज 2021 तक बन रहे, प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभ से यह सभी परिवार वंचित हैं ,जिसकी एक सूची भी तैयार की गई, जो ज्ञापन के साथ संलग्न की है ,ग्रामीणों का कहना है कि यह सभी परिवार 1982 से लेकर 2011 के पहले से झोंतेश्वर में पुराने कच्चे क्षतिग्रस्त हो चुके मकानों में निवासरत हैं, यह सभी परिवार छोटे-मोटे कामकाज, चाय पान के ठेले, फुल्की चाट सब्जी की दुकान एवं मजदूरी कर यह सब अपने परिवार का भरण पोषण करते हैं, परंतु आज तक शासन की प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ इन गरीब परिवारों तक नहीं पहुंच पाया, ग्राम पंचायत झौंतेश्वर के अनुसार 2011 में हुई सर्वे में घोर लापरवाही के कारण योजना का लाभ नहीं मिल पाया है ,यह सभी परिवार गरीब और मजदूर की श्रेणी में आते हैं ग्रामीणो ने मध्यप्रदेश शासन - प्रशासन से मांग की है कि हमें जल्द से जल्द योजना का लाभ दिया जाए अगर हमारी समस्या का निराकरण समय पर नहीं होता है तो हम अपने अधिकार और हक के लिए 100% जन आंदोलन अनिश्चितकालीन धरने पर बैठ सकते हैं! जिसकी पूरी जवाबदारी शासन प्रशासन की होगी,
Home
Unlabelled
वर्ष 1982 के पहले से 2011 से आदिवासी बाहुल्य क्षेत्र में निवासरत गरीब मजदूर परिवारों तक नहीं पहुंचा जनकल्याणकारी पीएम आवास योजना का लाभ
वर्ष 1982 के पहले से 2011 से आदिवासी बाहुल्य क्षेत्र में निवासरत गरीब मजदूर परिवारों तक नहीं पहुंचा जनकल्याणकारी पीएम आवास योजना का लाभ
Share This
About santosh

