क्राइम ब्रांच एवं थाना गोहलपुर, माढ़ोताल पुलिस की संयुक्त कार्यवाही - Aaj Tak News

Breaking

आज तक 24x7 वेब न्यूज़ व्यूअर से अनुरोध करता है कि आप अपने सुझाव हम तक जरूर भेजें.. ताकि आने वाले समय मे हम आपकी मदद से और भी बेहतर कार्य कर सकें... साथ ही यदि आपको लेख अच्छा लगे तो इसे औरों तक भी पहुंचाए.. प्रकाशन हेतु ख़बरें, विज्ञप्ति मोबाइल- 9406763885 पर व्हाट्सएप्प करें....भारत के समस्‍त प्रदेशों में स्‍टेट ब्‍यूरों, संभाग ब्‍यूरों , जिला ब्‍यूरों, तहसील ब्‍यूरों और ग्राम स्तर पर संवाददाता की आवश्यकता है


क्राइम ब्रांच एवं थाना गोहलपुर, माढ़ोताल पुलिस की संयुक्त कार्यवाही



जबलपुर से संतोष जैन व इंद्रजीत कोष्टा की रिपोर्ट - 

क्राइम ब्रांच एवं थाना गोहलपुर, माढ़ोताल पुलिस की संयुक्त कार्यवाही

 थाना गोहलपुर एवं माढेाताल अंतर्गत हुई 4 नकबजनी का खुलासा, 4 शातिर नकबजन गिरफ्तार


चुराये हुये सोने चांदी के जेवर कीमती 8 लाख रुपये के एवं चोरी के रूपयों से खरीदी हुई अल्टो कार जप्त


 अपराध जिनमें गिरफ्तारी की गई- 

थाना गोहलपुर अपराध क्रमंाक 141/21 , 349/21, 680/21,  धारा 457, 380 भा.द.वि.

थाना माढेाताल अपराध क्रमंाक 322/21 धारा 457, 380 भा.द.वि.


 गिरफ्तार आरोपी -

1- अम्बर चैधरी उम्र 22 वर्ष  निवासी ग्रीन सिटी माढोताल

2-राजकुमार चक्रवर्ती उम्र 26 वर्ष निवासी बड़ा पत्थर रांझी,

3-सागर यादव उम्र 20 वर्ष निवासी चेरीताल कोतवाली,

4-सुरेश पटेल उम्र 32 वर्ष निवासी कंचनपुर अधारताल


 जप्त मशरूका -    सोने के 3 सिक्के, 2 हार, 1 चेन, 5 अंगूूठी, 6 चूडी, 1 मंगलसूत्र, 1 जोड झुमकी, बेंदी, नथ, वजनी 11 तोला, तथा डेढ किलो चांदी के जेवर जिसमे चांदी के सिक्के, पायल, बिछिया कीमती 8 लाख रूपये के तथा चोरी के रूपयों से खरीदी हुई अल्टो कार जप्त।


          चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने हेतु पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री सिद्धार्थ बहुगुणा (भा.पु.से.) द्वारा जिले मेे पदस्थ समस्त राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों को जेल से रिहा हुये एवं पूर्व में पकडे गये नकबजनों  से सघन पूछताछ एवं उनकी गुजर बसर की जांच करते हुये चोरी गये मशरूका की बरामदगी हेतु आदेेशित किया गया है।


                    आदेश के परिपालन में अति. पुलिस अधीक्षक शहर श्री रोहित काशवानी (भा.पु.से.) अति. पुलिस अधीक्षक शहर दक्षिण/अपराध श्री गोपाल खाण्डेल एवं नगर पुलिस अधीक्षक गोहलपुर श्री अखिलेश गौर एवं नगर पुलिस अधीक्षक गढा  श्री तुषार सिंह के मार्गदर्शन में थाना गोहलपुर एवं माढोताल तथा क्राईम ब्रांच की टीम द्वारा नकबजनी के 4 आरोपियों को पकडते हुये चोरी गये 8 लाख रूपये कीमती सोने चांदी के जेवर एवं चोरी के रूपयेा से खरीदी हुई अल्टो कार जप्त करने मे महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है।


                   क्राईम ब्रांच की टीम के द्वारा विश्वसनीय मुखबिर की सूचना पर शातिर नकबजन अम्बर चैधरी उम्र 22 वर्ष  जो कि मूलतः गढा थाना क्षेत्र का रहने वाला है,  स्थान बदल-बदलकर रहता है, जो कि वर्तमान में ग्रीन सिटी माढेाताल मे रह रहा था पतासाजी कर पकड़ा गया, पूछताछ पर अम्बर चैधरी ने अपने साथी राजकुमार चक्रवर्ती निवासी बडा पत्थर रांझी, सागर यादव निवासी चेरीताल, सुरेश पटेल कंचनपुर अधारताल के साथ मिलकर विगत 4 माह में गोहलपुर क्षेत्र मे 3 एवं माढेाताल क्षेत्र में 1 सूने मकान का ताला तोड़कर चोरी करना स्वीकार किया।

                 थाना गोहलपुर एवं माढोताल की टीम के सहयोग से राजकुमार चक्रवर्ती उम्र 26 वर्ष निवासी बड़ा पत्थर रांझी, सागर यादव उम्र 20 वर्ष निवासी चेरीताल कोतवाली, तथा सुरेश पटेल उम्र 32 वर्ष निवासी कंचनपुर अधारताल को अभिरक्षा में लेते हुये पूछताछ कर आरोपियों की निशादेही पर चुराये हुये  सोने के 3 सिक्के, 2 हार, 1 चेन, 5 अंगूूठी, 6 चूडी, 1 मंगलसूत्र, 1 जोड झुमकी, बेंदी, नथ, तथा डेढ किलो चांदी के जेवर जिसमे चांदी के सिक्के, पायल, बिछिया कीमती 7 लाख रूपये के तथा चोरी के रूपयों से खरीदी हुई अल्टो कार  जप्त करते हुये आरोपियों की प्रकरण मे विधिवत गिरफ्तारी की जा रही है।

                    उल्लेखनीय है कि पकड़ा गया आरोपी अम्बर चैधरी एक शातिर नकबजन है जिसमे विरूद्ध लगभग 20 नकबजनी के मामले पंजीबद्ध होकर न्यायालय मे विचाराधीन है, बदल-बदलकर  किराये का मकान लेकर रहता है, थाना अधारताल, माढोताल, गोहलपुर , विजय नगर क्षेत्र के सूने मकानों की रैकी कर साथियों के साथ मिलकर  चोरी की घटना को अजाम देता है। पूर्व में जिला बदर की कार्यवाही की जा चुकी है, अपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने हेतु NSA की कार्यवाही की जा रही है।


 उल्लेखनीय भूमिका - 4 शातिर नकबजनो की गिरफ्तारी एवं पूछताछ कर 4 नकबजनी की घटनाओं को खुलासा करते हुये चुराये हुये 8 लाख रूपये कीमती सोने चांदी के जेवर बरामद करने में थाना प्रभारी गोहलपुर श्री आर.के. गौतम, थाना प्रभारी माढेाताल श्रीमति रीना पाण्डे शर्मा,  क्राईम ब्रांच  के सहायक उप निरीक्षक राजेश शुक्ला, वीरेंद्र सिंह,  प्रधान आरक्षक सुग्रीव तिवारी, आरक्षक सादिक, अजय यादव, नीरज तिवारी,  जितेन्द्र दुबे एवं थाना गोहलपुर के, उप निरीक्षक लवकेश साकेत, सहायक उप निरीक्षक निलाम्बर त्रिपाठी, विनोद सुरकेल, प्रधान आरक्षक अंदेश, राजा भैया, आरक्षक आशीष तिवारी, अशीष असाटी, विनय, दिलीप, दवेन्द्र, धुलेश तथा  थाना माढोताल के सहायक उप निरीक्षक उमलेश तिवारी, आरक्षक जयंत की सराहनीय भूमिका रही।