जितिन प्रसाद ने परशुरामपूरी पहुंचकर भगवान परशुराम के दर्शन कर आशीर्वाद लिया, भाजपा कार्यकर्ताओं ने जमकर किया स्वागत सत्कार - Aaj Tak News

Breaking

आज तक 24x7 वेब न्यूज़ व्यूअर से अनुरोध करता है कि आप अपने सुझाव हम तक जरूर भेजें.. ताकि आने वाले समय मे हम आपकी मदद से और भी बेहतर कार्य कर सकें... साथ ही यदि आपको लेख अच्छा लगे तो इसे औरों तक भी पहुंचाए.. प्रकाशन हेतु ख़बरें, विज्ञप्ति मोबाइल- 9406763885 पर व्हाट्सएप्प करें....भारत के समस्‍त प्रदेशों में स्‍टेट ब्‍यूरों, संभाग ब्‍यूरों , जिला ब्‍यूरों, तहसील ब्‍यूरों और ग्राम स्तर पर संवाददाता की आवश्यकता है


जितिन प्रसाद ने परशुरामपूरी पहुंचकर भगवान परशुराम के दर्शन कर आशीर्वाद लिया, भाजपा कार्यकर्ताओं ने जमकर किया स्वागत सत्कार


शाहजहांपुर। पूर्व केंद्रीय मंत्री जितिन प्रसाद भारतीय जनता पार्टी में शामिल होने के बाद प्रथम बार भगवान परशुराम की जन्मस्थली जलालाबाद आने पर कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया। भगवान परशुराम की जन्मस्थली पर आने के बाद उन्हें भगवान परशुराम जन्मस्थली प्रबंध समिति के अध्यक्ष विनोद शर्मा, मनमोहन उर्फ गोपाल द्विवेदी ने जन्म भूमि से संबंधित विभिन्न मुद्दों पर ज्ञापन दिया। उन्होंने जलालाबाद के बौद्धिक प्रमुख राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रांतीय बौद्धिक प्रमुख वीरेंद्र मिश्र के पुत्र संदीप मिश्रा के आकस्मिक निधन पर उनके आवास पर पहुंचकर शोक संवेदनाएं व्यक्त की। इसके साथ उन्होंने कौशल शुक्ला के पुत्र वैभव शुक्ला के आकस्मिक निधन पर उनके आवास पर जाकर शोक संवेदना व्यक्त की। साथ ही सिंघाह यूसुफपुर के पूर्व प्रधान कृष्णकांत दीक्षित के भतीजे नवनीत दीक्षित की सड़क दुर्घटना में हुई मृत्यु पर उनके आवास पर भी जाकर शोक व्यक्त किया। इस दौरान शशि मोहन अग्निहोत्री, भूपेंद्र सिंह भन्नू, विश्वदीप अवस्थी, मनेंद्र सिंह एडवोकेट, श्याम बाबू सिंह एडवोकेट, विनोद चंद शर्मा, विनय शर्मा, हरीश शुक्ला, रजत मोहन द्विवेदी, अटल मोहन द्विवेदी, राकेश कुमार सिंह बहुगुणा, मनोज अग्निहोत्री, रामू प्रदीप मिश्रा, राजीव द्विवेदी, शशांक द्विवेदी, सुजीत शुक्ला, गोपाल शुक्ला, विनय सिंह, गोपाल शुक्ला, रामखेलावन, श्यामू शुक्ला, प्रियांशु शुक्ला, शिवम मिश्रा, विनय शर्मा, मनोज अग्निहोत्री, टीटू अभिनेत्री, टीटू भारद्वाज, संजीव अग्निहोत्री एडवोकेट, सूनीत पाठक, अक्कू द्विवेदी, हरीश शुक्ला सहित बड़ी संख्या में उनके समर्थक और भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।